पहली बार के भाजपा विधायक जिन्हें त्रिपुरा में बनाया गया मंत्री, जानिए कौन हैं किशोर बर्मन

त्रिपुरा की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में गुरुवार को पहली बार के विधायक किशोर बर्मन को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. जानिए किशोर बर्मन के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
त्रिपुरा सरकार में मंत्री बने किशोर बर्मन.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • त्रिपुरा की माणिक साहा सरकार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया.
  • पहली बार के विधायक रूप में किशोर बर्मन ने मंत्री पद की शपथ ली.
  • बर्मन त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के नलचर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं.
  • राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

TRIPURA CABINET EXPANSION: त्रिपुरा की माणिक साहा सरकार का गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. इसमें पहली बार के विधायक किशोर बर्मन ने मंत्री के रूप में शपथ ली. किशोर बर्मन त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के नलचर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं. 44 वर्षीय किशोर बर्मन को राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी ने राजभवन में पद की शपथ दिलाई. नए मंत्री के शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री माणिक साहा के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 12 हो गई.

मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री समेत भाजपा के नौ सदस्य हैं, जबकि टिपरा मोथा पार्टी (TMP) के दो और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के एक मंत्री हैं.

गुरुवार को त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने राजधानी अगरतला में राजभवन में नए कैबिनेट मंत्री किशोर बर्मन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नए मंत्री के शामिल होने के साथ ही मंत्रिमंडल में कुल सदस्य संख्या पूरी हो गई है.

सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर अपने बढ़ते प्रभाव और संगठनात्मक क्षमताओं के लिए पहचाने जाने वाले बर्मन को शिक्षा विभाग सौंपा जा सकता है, जो राज्य सरकार में एक महत्वपूर्ण विभाग है.

Featured Video Of The Day
September में Monsoon का कहर! Delhi, Punjab मेंं आई आफत | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Syed Suhail