त्रिपुरा की माणिक साहा सरकार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया. पहली बार के विधायक रूप में किशोर बर्मन ने मंत्री पद की शपथ ली. बर्मन त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के नलचर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं. राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई.