बारामती में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, लैंड करते समय हुआ हादसा

बारामती में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. रविवार दोपहर लैंड करते समय एयरपोर्ट में ही यह हादसा हुआ. हालांकि गनीमत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बारामती में ट्रेनी पायलट विमान हुआ क्रैश.
बारामती:

महाराष्ट्र के बारामती से एक और विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां कैंपस के अंदर एक ट्रेनिंग विमान की दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान की लैंडिंग के समय यह हादसा हुआ. बताया गया कि विमान कम ऊंचाई से गिरा. हादसे में कोई हताहत नहीं है. मालूम हो कि बारामती में ही पिछले डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें अजीत सवार सहित विमान में सवार सभी 6 लोगों की जान चली गई थी.  

रविवार को बारामती में क्रैश हुए ट्रेनी विमान के बारे में बताया गया कि यह हादसा दोपहर करीब 12:35 बजे हुई. एयरपोर्ट परिसर में ही लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक ट्रेनी विमान जमीन पर गिर गया. हालांकि गनीमत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. विमान को भी ज़्यादा क्षति नहीं पहुंची है. 

बारामती एयरपोर्ट के कैंपस में लैंडिंग करते समय यह ट्रेनिंग विमान हादसे की शिकार हुआ. विमान रनवे से कुछ ही दूरी पर कैंपस के अंदर जा गिरा. राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

तीन महीने में बारामती में दूसरा ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त

मालूम हो कि बारामती हवाईअड्डा परिसर में पायलटों को प्रशिक्षण देने वाली दो संस्थाएं कार्यरत हैं. इस हवाईअड्डा परिसर में ट्रेनिंग विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले इसी साल 13 मई 2026 को भी बारामती के गोजुबावी इलाके में एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हुआ था. महज तीन महीने के अंतराल में बारामती में यह दूसरी विमान दुर्घटना है, जिसने प्रशिक्षण उड़ानों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें - बिजली के खंभे से टकराया, फिर हो गया क्रैश... महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा

यह भी पढ़ें - अजित पवार प्लेन हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, शरद पवार से की फोन पर बात

Advertisement

Topics mentioned in this article
Baramati
Baramati Plane Accident
Baramati Plane Crash
Baramati Plane Crash New
Baramati Plane Crash News