दिल्ली में दर्दनाक हत्याकांड: महिला और 3 बच्चियों की हत्या, पड़ोसी ने बताई दिल दहला देने वाली बात

दिल्ली के चंदन पार्क में महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियां कमरे में मृत मिलीं, सभी के गले धारदार हथियार से कटे पाए गए. प्राथमिक जांच में पति मुनचुन केवट पर शक गहरा गया है जो सुबह से फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हत्याकांड का आरोपी मुनचुन केवट और मृतकों की रिश्तेदार रूबी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियां मृत हालत में मिलीं
  • मृत महिला का नाम अनीता था, और उसकी तीनों बच्चियां नाबालिग थीं, पुलिस घटना की जांच कर रही है
  • अनीता के पति मुनचुन केवट घटना के बाद से लापता है, पुलिस उसे इस हत्याकांड का संदिग्ध मान रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के चंदन पार्क इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां एक कमरे में महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियां मृत हालत में मिलीं. सभी के गले धारदार हथियार से कटे हुए पाए गए. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों के एक रिश्तेदार रूबी ने बताया कि वह सुबह जब कमरे पर पहुंचीं तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. पड़ोसी ने बताया कि सबको मृत पड़ा देखा.  रूबी ने कहा, “मैंने देखा कि चारों मृत पड़े थे और उनके गले कटे हुए थे. मुझे नहीं पता कि किसने उन्हें मारा, लेकिन ये देखकर मैं हिल गई.”  हर कोई इस घटना से सदमे में है.

पति पर बड़ा शक, वारदात के बाद से फरार

प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृत महिला का नाम अनीता था और तीनों बच्चियां नाबालिग थीं. पुलिस के मुताबिक अनीता का पति मुनचुन केवट सुबह से ही घर से गायब है, जिससे शक की सुई उसी पर जा रही है. पुलिस ने उसे मुख्य संदिग्ध माना है और उसकी तलाश में कई टीमें गठित कर दी हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि चंदन पार्क में सर्वोदय विद्यालय के पास चार लोगों की हत्या की जानकारी मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि एक कमरे में महिला व तीन बच्चियां मृत थीं. सभी के गले धारदार हथियार से कटे मिले. FSL टीम और क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला अनीता और उसकी तीन बेटियां हैं. उसके पति मुनचुन केवट के फरार होने से वही प्राथमिक संदिग्ध है. घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों को मिली जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया. मामले में धारा 103(1) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है.

इलाके में मातम, पड़ोसी सदमे में

घटना के बाद चंदन पार्क इलाके में मातम पसरा है. पड़ोसी बताते हैं कि परिवार में आए दिन झगड़े की आवाजें सुनी जाती थीं, लेकिन इतना बड़ा कदम उठाया जाएगा, इसका किसी को अंदाज़ा नहीं था.

Advertisement

ये भी पढ़ें-: दिल्ली में सनसनीखेज हत्याकांड, पति ने पत्नी और 3 बच्चों को धारदार हथियार से काट डाला

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | बीवी Vs बीवी पर बहस कविताएं सुनाने लगे कांग्रेस प्रवक्ता फिर.. | Sawaal India Ka