राजस्थान बना मनाली-कश्मीर, संगमरमर की सूनी घाटियों में क्यों उमड़ रहे टूरिस्ट, VIDEO हैरान कर देगा

राजस्थान की इन घाटियों को देखकर आपको ये अहसास होगा कि आप कश्मीर की बर्फीली वादियों या स्विट्जरलैंड पहुंच गए हों, यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोगों का कहना है यहां उन्हें शिमला, मनाली और कश्मीर जैसा अहसास होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ajmer Marbal Site
अजमेर:

खूबसूरत वादियां, बर्फीले पहाड़ और घने जंगलों में अपनों के साथ खुशनुमा पल बिताना, तस्वीरें लेना और प्री वेडिंग शूट कर यादों को संजोना तो समझ में आता है. लेकिन राजस्थान में कुछ अलग ही नजारा दिखाई दे रहा है. यहां संगमरमर की चट्टानों के खंडहर हो चुके इलाके को लोगों ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट बना दिया है. यहां सेल्फी के दीवानों की भीड़ जुट रही है और लोग प्री वेडिंग शूट तक करा रहे हैं. भीड़ देख वहां कैमरे, ट्राईपॉड लेकर प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी पहुंचने लगे हैं.

संगमरमर की चट्टानों का ये इलाका वैसे तो देखने पर किसी बर्फीली वादी जैसा लगता है, लेकिन असल में किशनगढ़ का डंपिंग यार्ड है. यहां संगमरमर की चट्टानों का चूरा भी ट्रकों में भरकर ले जाया जा रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसके कण सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. 

Tourist Destination

पर्यटकों का कहना है कि  संगमरमर की सफेद जमींदोज हो चुकी चट्टानों के बीच ये इलाका किसी बर्फीले इलाके का अहसास देता है. जैसे हम हिमाचल प्रदेश, कश्मीर या स्विट्जरलैंड की वादियों में हो. एक टूरिस्ट ने कहा, हमने सुना था कि यहां का नजारा स्वर्ग जैसा लगता है, लिहाजा हम यहां आए हैं. एक अन्य पर्यटक ने कहा कि यहां आकर हमें ऐसा नहीं लग रहा है कि हम राजस्थान में नहीं हैं, बल्कि बर्फ के पहाड़ों का अहसास होता है.

Advertisement

राजस्थान और आसपास रहने वालों लोगों के यहां जरूर आना चाहिए. गर्मी के मौसम में आप यहां आते हैं तो ठंड का अहसास होता है. दीवानगी का आलम ये है कि लोग घोड़े खच्चर पर बैठकर भी यहां पहुंच रहे हैं, जो ये अहसास देता है कि मानो गुलमर्ग, पहलगाम जैसे इलाकों में बर्फीली वादियों के बीच लोग जा रहे हों. 

Tourist Destination

ये नजारा राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में मार्बल की उन खदानों का है, जहां अब कटाई बंद हो चुकी है, लेकिन रीलबाजों ने इसे भी नहीं छोड़ा. संगमरमर की खंडहर बन चुकी चट्टानों के बीच तस्वीरें कैद करने के लिए यहां युवा उमड़ रहे हैं. देखने में तो ये बर्फीला गुलमर्ग, बोलिविया के नमक की चट्टानें और स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों का भ्रम होता है, अब ये बड़ा टूरिस्ट प्वाइंट बनकर उभरा है. कपल और प्रेमी जोड़े भी यहां पहुंच रहे हैं. प्री वेडिंग शूट की होड़ है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ayodhya Ram Mandir में Gautam Adani, हनुमान जयंती पर की विशेष पूजा-अर्चना