MOON मिशन की सफलता पर दुनिया के बड़े नेताओं ने PM मोदी को दी बधाई, यहां किसने क्या कहा

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बाद भारत वहां पहुंच गया है जहां पहले कोई देश नहीं पहुंचा है. अंतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत का चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, जिससे देश चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है.

Advertisement
Read Time: 23 mins
पीएम मोदी (फाइल फोटो)

बुधवार को जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के रात्रिभोज में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान -3 की सफलता पर बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना सहित कई विश्व नेताओं ने बधाई दी. इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन का जिक्र करते हुए कहा था कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के लिए दक्षिण अफ्रीका में हमारे प्रवासी भारतीयों का उत्साह वास्तव में खुशी देने वाला है. पीएम मोदी ने भूटान पीएम लोटे शेरिंग के बधाई देने पर शुक्रिया कहा. इसके अलावा अन्य देश के शीर्ष नेताओं ने भी भारत के चंद्रयान मिशन पर बधाई दी. जिसके जवाब में पीएम मोदी ने ट्वीट कर सभी का आभार जताया.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया, अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के लिए दक्षिण अफ्रीका में हमारे प्रवासी भारतीयों का उत्साह वास्तव में खुशी देने वाला है. प्रधानमंत्री ने बुधवार को जोहान्सबर्ग के एक होटल में एकत्र हुए प्रवासी भारतीयों का अभिवादन करते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा कीं. चंद्रयान-3 ने बुधवार को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की. इसरो ने ट्वीट किया, "चंद्रयान-3 मिशन: 'भारत, मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया और आप भी!' चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है! बधाई हो, भारत!"

Advertisement

जैसे ही विक्रम लैंडर अपने पेट में प्रज्ञान रोवर ले जा रहा था, चंद्रमा की सतह पर उतरा, इसने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी छलांग लगाई. जिससे इसरो के लंबे वर्षों का परिश्रम बड़ी कामयाबी में तब्दील हो गया. इससे भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है.  स्कूलों, विज्ञान केंद्रों और सार्वजनिक संस्थानों सहित पूरे देश में सॉफ्ट लैंडिंग की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई. इसरो ने लाइव एक्शन को इसरो वेबसाइट, अपने यूट्यूब चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर उपलब्ध कराया.

Advertisement

ये भी पढ़ें : चंद्रयान के रोवर पर लगे दो कैमरे नोएडा के स्टार्ट-अप के सॉफ्टवेयर का उपयोग कर अन्वेषण करेगा

ये भी पढ़ें : बिहार सरकार और राजभवन के बीच खींचतान: नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात की

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi in Parliament: Agniveer आपको अच्छा लगता है आप रखिए हम आएंगे तो हटाएंगे: Rahul Gandhi