दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेगी हवाएं, धीरे-धीरे बढ़ रहा मॉनसून

Today Weather Forecast: यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में रविवार के दिन तेज रफ्तार से हवाएं और आंधी तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मानसून धीरे-धीरे बढ़ रहा
नई दिल्ली:

रविवार को देशभर के कई राज्यों में मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने 21 जून 2026 के दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून धीरे-धीरे एक्टिव हो रहा है. ऐसे में जल्द ही देश के कई राज्यों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. बीते 24 घंटे के दौरान कई राज्यों में बारिश हुई है. एमपी, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों के अलग-अलग जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ कही हल्की तो कही मध्यम बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के तेज हवा चलने की संभावना भी जताई है. 

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग ने रविवार के दिन देश के 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है. रविवार के दिन उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम में बारिश की संभावना बन रही है. 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे बढ़ रहा 

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. फिलहाल तेलंगाना से महाराष्ट्र की तरफ मानसून बढ़ना शुरू हुआ है. 23 जून 2026 तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों तथा छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां बनती दिख रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मौसम में तेजी से बदल सकता है.  

दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने 21 से 25 जून के बीच बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से आज राहत मिल सकती है. दिल्ली में तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. रविवार के दिन दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. फिलहाल यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पास बना हुआ है. जिससे यहां गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. ऐसे में आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की संभावना बन सकती है. 

Advertisement

यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम 

उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना बनती दिख रही है. क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के 14 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आगरा, मेरठ, कानपुर, मधुरा, प्रयागराज, गोरखपुर, बिजनौर, अलीगढ़ और एटा समेत कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. जबकि बिहार में भी पूर्णिया, भोजपुर, सिवान, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, खगड़ियां समेत 15 से ज्यादा जिलों में आज के दिन बारिश हो सकती है. यहां तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी है. ऐसे में तापमान आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है. 

एमपी-छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी रविवार के दिन बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग के मुताबिक एमपी के भोपाल, विदिशा, खरगोन,मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, छतरपुर जिलों में बारिश हो सकती है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश की स्थिति बन रही है. मौसम विभाग ने यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने यहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Advertisement

धीरे-धीरे बढ़ रहा मॉनसून

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून धीरे-धीरे दक्षिण से पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है. 23 जून 2026 तक मॉनसून महाराष्ट्र से आगे बढ़कर झारखंड, ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एक्टिव हो सकता है. इस मॉनसून की रफ्तार देश में धीमी रही है. महाराष्ट्र में फिलहाल मानसून एक्टिव नहीं है. जिससे यहां फसलों की बुवाई में इस बार देरी हो सकती है. हालांकि अब कुछ राज्यों में मॉनसून का इंतजार खत्म हो सकता है.

ये भी पढ़ेंः 3 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मॉनसून, हफ्ते भर की देरी से पहुंचेगी दिल्ली; विदर्भ के लिए हीट वेव अलर्ट

Featured Video Of The Day
NEET Exam के बीच शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का बड़ा बयान, देखें लाइव कवरेज
Topics mentioned in this article
Weather Forecast
Today Weather
Rain Alert
Rain Alert Today
Monsoon Update 2026