केरल के त्रिशूर में बेकाबू हाथी का तांडव, सूंड में फंसाकर युवक को पटक दिया, वीडियो देख कांप जाएंगे

केरल के त्रिशूर में मंदिर उत्सव के दौरान एक हाथी ने अचानक गुस्से में आकर युवक को सूंड में उठाकर जमीन पर फेंक दिया. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केरल के त्रिशूर में मंदिर उत्सव के दौरान हाथी ने एक युवक को अपनी सूंड में उठाकर जमीन पर पटक दिया
  • यह घटना उत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुई और मोबाइल कैमरों में कैद हो गई
  • वीडियो में देखा गया कि एक युवक हाथी पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, जिससे दूसरा युवक हाथी की चपेट में आ गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

केरल के त्रिशूर में आयोजित एक पारंपरिक मंदिर उत्सव उस वक्त दहशत में बदल गया, जब सजे-धजे हाथी ने अचानक आक्रामक व्यवहार करते हुए एक युवक को अपनी सूंड में उठाकर जमीन पर पटक दिया. यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

घटना मंदिर परिसर में चल रहे उत्सव के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथी के ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है. इसी दौरान हाथी के सामने खड़ा एक अन्य युवक अचानक उसकी चपेट में आ जाता है. हाथी पहले उसे सूंड में जकड़ता है और फिर ऊपर उठाकर जोर से फेंक देता है. युवक जमीन पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो जाता है, जिससे वहां अफरा-तफरी मच जाती है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद कुछ देर के लिए उत्सव स्थल पर भगदड़ जैसे हालात बन गए. हालांकि महावतों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया और स्थिति को संभाला. घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें -: 50, 200, 300, 500... जापान में CM योगी ने मैग्लेव ट्रेन से किया 10 मिनट में 100 किमी का सफर, देखें VIDEO

Featured Video Of The Day
Avimukteshwaranand की मुश्किलें बढ़ीं, बटुकों की तरफ से लगाए गए आरोप जांच में सही पाए गए : सूत्र
Topics mentioned in this article