प्रेमानंद महाराज को क्या अपने ही लोगों से है जान का खतरा? दिनेश शर्मा ने CM योगी से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

दिनेश शर्मा ने दावा किया कि प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में अब दो गुट बन चुके हैं. एक गुट असली संतों का है और दूसरा नकली संतों का.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रेमानंद महाराज
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दो गुट बन चुके हैं, एक असली संतों का और दूसरा नकली तत्वों का है.
  • नकली गुट में भू-माफिया और बच्चा माफिया शामिल हैं, जिन्होंने आश्रम से जुड़े कई छोटे आश्रमों पर कब्जा किया है.
  • दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर महाराज की सुरक्षा की मांग करते हुए खतरे की चेतावनी दी है.
मथुरा:

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना है. अब इस बीच प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है. श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने CM योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर महाराज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि आश्रम के भीतर दो गुट बन गए हैं और माफिया तत्वों द्वारा महाराज जी को नुकसान पहुंचाया जा सकता है.

आश्रम में अब दो गुट बन चुके हैं : दिनेश शर्मा

IANS से बात करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि आज हमने CM योगी को पत्र लिखकर कहा कि प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा हो सकता है, इसलिए उनकी सुरक्षा की जाए. दिनेश शर्मा ने दावा किया कि प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में अब दो गुट बन चुके हैं. उन्होंने कहा, "एक गुट असली संतों का है और दूसरा नकली संतों का. जो असली संत हैं, वे सभी प्रेमानंद महाराज जी के साथ आश्रम से लगभग 20 किलोमीटर दूर यमुना किनारे रहकर भजन, साधना और तपस्या कर रहे हैं. दूसरे गुट में भू-माफिया और बच्चा माफिया जैसे तत्व घुस चुके हैं. उन्होंने आश्रम से जुड़े लगभग 15 छोटे-बड़े आश्रमों पर कब्जा कर लिया है."

शर्मा का कहना है कि यही माफिया गुट प्रेमानंद महाराज जी के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है. उन्होंने मांग की कि इस गुट की जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस गुट ने यमुना खादर की जमीन बेचकर करोड़ों-अरबों की संपत्ति इकट्ठा कर ली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताते हुए दिनेश शर्मा ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री संतों के रक्षक हैं, वे बहुत अच्छे मुख्यमंत्री हैं. हमें विश्वास है कि वे महाराज को सुरक्षा जरूर प्रदान करेंगे."

'महाराज की सुरक्षा देशहित में बहुत जरूरी'

उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा देशहित में बहुत जरूरी है. उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, उन्होंने करोड़ों सनातन हिंदुओं को सदमार्ग दिखाया है, वे बहुत अच्छे संत हैं. दिनेश शर्मा ने आगे कहा कि आश्रम में अभद्रता की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया, "यह माफिया गुट भीड़ में अपने लोगों को भेजकर गुंडागर्दी कराता है. साधुओं की हत्या की जा रही है और बच्चे गायब हो रहे हैं. यह सब इसी माफिया गुट द्वारा किया जा रहा है."

Advertisement

क्या है पूरा मामला

बता दें कि प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. दीपक रसिक दुलारी चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें मिलीं. हैरान करने वाली बात यह है कि उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था. इमारत से नीचे गिरने के बाद गंभीर हालत में उनको सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आईएएनएस के इनपुट के साथ

ये भी पढ़ें : कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, हर एक राज बेनकाब

Advertisement

Topics mentioned in this article
Rasik Dulari Sharan Death Case
Premanand Maharaj
Premanand Maharaj News