ये AI वीडियो नहीं... फिल्‍मी सीन की तरह शीशा तोड़ बाइक शोरूम में घुसी जंगली भैंस

केरल के कन्नूर में जंगली भैंस बाइक शोरूम में घुस गई, शीशे टूटे और मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुंचा. वन विभाग ने भैंस को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कन्नूर जिले के पुरक्कल में एक जंगली भैंस बाइक शोरूम का शीशा तोड़कर घुस गई और मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुंचाया
  • घटना सोमवार सुबह हुई, शोरूम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था इसलिए कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ
  • वन विभाग ने भैंस को बेहोश करने और पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कन्नूर:

केरल के शहर कन्नूर के कुथुपरम्बा जिले के पुरक्कल में एक जंगली भैंस अपने झुंड से भटककर एक बाइक शोरूम में घुस गई. भैंस ने दुकान के शीशे तोड़ दिए और शोरूम में खड़ी कई मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुंचाया. ये पूरी घटना शेरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंस इतनी तेजी से आई कि कांच चकनाचूर हो गया. 

शीशा तोड़कर सीधे अंदर घुसी भैंस

वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंस इतनी तेजी से शोरूम का शीश तोड़ते हुए अंदर घुसी जाकर फिसल गई और दीवार से जा टकराई. गनीमत ये रही कि उस समय रूम में कोई मौजूद नहीं था. अगर कोई कर्मचारी उस समय कमरे में बैठा होता, तो उसे काफी गंभीर चोट आ सकती थी. यह घटना सोमवार सुबह हुई. इसके बाद घबराए हुए कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए शोरूम से बाहर भाग गए. अंदर तबाही मचाने के बाद जंगली भैंस शोरू से बाहर भाग गई, लेकिन उसके भागने की दिशा अभी स्पष्ट नहीं है. अब वन विभाग ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि कन्नवम जंगल से निकले इस जानवर को बेहोश करके जरूरत पड़ने पर पकड़ा जाएगा. 

सांडो की लड़ाई का वीडियो वायरल

उधर, राजस्‍थान के कोटा से भी सांडों की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है. कोटा शहर में दो सांडों के आपस में लड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि  किस प्रकार बीच सड़क पर दो सांड आपस में लड़ रहे हैं. इस दौरान कई वाहन चालक और राहगीर घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे है. इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक तो नीचे भी गिर गए गनीमत रही कि उनको गंभीर चोट नहीं लगी. कोटा में आवारा जानवरों के चलते कई बार हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की मौत तक हो चुकी है. यह वीडियो कोचिंग इलाके के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के  महावीर नगर के मुख्य सड़क का बताया जा रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Dancing Missile Attack: Israel के Iron Dome को तबाह करने वाली Sejjil Missile | Middle East War
Topics mentioned in this article