सपनों की नगरी मुंबई और नवी मुंबई के बाद अब एक तीसरी मुंबई बसाने की तैयारी है, जो सिंगापुर जैसी शानदार हाईटेक सिटी होगी. करीब 200 वर्षों से बांद्रा, अंधेरी, वर्ली-कुर्ला से लेकर मीरा रोड, विरार, वसई तक फैली मुंबई आपके जेहन में बसी है, लेकिन अब एक नया शहर आकार लेने जा रहा है. मुंबई 3.0 को कर्नाला-साई-चिर्नर यानी KSC न्यू टाउन या थर्ड मुंबई नाम दिया गया है. महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के साथ प्राइवेट कंपनियां ये स्मार्ट सिटी बनाएंगी. यह नया मुंबई शहर रायगढ़ जिले के 124 गांवों को मिलाकर उरण, पेन और पनवेल तालुका को मिलाकर बनाया जाएगा, जो नवी मुंबई से सटा इलाका है. नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से यह शून्य से 25 किलोमीटर के दायरे में होगी. 21 किमी के अटल सेतु के बनने के बाद साउथ मुंबई से यहां 20 से 25 मिनट में पहुंचा जा सकता है.
मुंबई 3.0 कहां बसेगी
इसके 104 वर्ग किमी में टाउनशिप और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर होगा. बाकी हिस्से में जंगल, ग्रीन जोन और ग्रामीण आबादी रहेगी. यह साउथ-सेंट्रल मुंबई से बड़ा और नवी मुंबई के मुकाबले हाईटेक और हाईस्पीड वाला सिंगापुर, हांगकांग जैसे ग्लोबल इकोनॉमिक हब होगा. सिंगापुर की अर्बन डेवलपमेंट कंसल्टेंसी सुरबाना जुरोंग इसका मास्टरप्लान तैयार कर रही है. बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की तरह यहां एक विशाल कमर्शियल और फाइनेंशियल सेंटर होगा. डेटा सेंटर पार्क, आईटी हब, लॉजिस्टिक्स और पोर्ट हब(JNPT के नजदीक) के साथ ग्लोबल एजुकेशन हब और हेल्थकेयर सेंटर भी होंगे. खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावोस आर्थिक सम्मेलन में इसका ऐलान किया था.
A landmark step towards creating Third Mumbai!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 7, 2026
The agreements signed today aims to accelerate infrastructure development, attract investments, drive innovation and create opportunities, bringing the vision of Third Mumbai closer to reality. #Maharashtra #Mumbai… https://t.co/fgYeYcexEQ
मुंबई का कितना क्षेत्रफल
मुंबई- 437.71 वर्ग किमी -1.5 करोड़
नवी मुंबई-343.7 वर्ग किमी - 30-35 लाख
तीसरी मुंबई-323.44 वर्ग किमी
(आबादी का आंकड़ा 2040 तक अनुमानित)
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अटल सेतु से लिंक
बई शहर में साउथ मुंबई, सेंट्रल मुंबई, और पूर्वी और पश्चिमी उपनगरीय इलाके शामिल हैं.नवी मुंबई (Navi Mumbai) को Mumbai 2.0 भी कहते हैं. इसमें नवी मुंबई नगर निगम और पनवेल नगर निगम का शहरी इलाका आता है. जबकि मुंबई 3.0 यानी तीसरी मुंबई में उरण, पेन और पनवेल तालुका के 124 गांवों का इलाका आएगा.
Karnala-Sai-Chirnar Third Mumbai
दरअसल, मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की आबादी 2040 तक 1.50 करोड़ के पार कर जाएगी. अगर ठाणे, कल्याण, पालघर, रायगढ़ को मिलाकर पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) की बात करें तो 2040 तक आबादी 3.2 करोड़ से 3.5 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है.नवी मुंबई की आबादी अभी 15 से 20 लाख है, लेकिन 2040 तक यह 35 से 40 लाख हो जाएगी. नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के चालू होने और नए मेट्रो और रेलवे कॉरिडोर से यहां तेजी से नई आबादी बस रही है. ऐसे में नए शहर की जरूरत है.
मुंबई 3.0 की कनेक्टिविटी
- अटल सेतु (MTHL) के जरिये मुंबई मुख्य शहर में शिवड़ी) से सीधी एंट्री रहेगी.
- नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) इस शहर का मुख्य सेंटर प्वाइंट होगा.
- पनवेल-करजत रेल कॉरिडोर के जरिये ये उपनगरीय लोकल ट्रेन कनेक्टिविटी देगा
- विरार-अलीबाग मल्टीमॉडल कॉरिडोर के जरिये ये नॉर्थ-साउथ MMR कनेक्टिविटी से जोड़ेगा
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के जरिये पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र के लिए तेज कनेक्टिविटी मिलेगी
तीसरी मुंबई की जरूरत क्यों
- मुंबई में भूमि की सीमित उपलब्धता और घनी आबादी से आवासीय और व्यावसायिक जमीनों की कीमतें आसमान पर
- नवी मुंबई में वाशी, बेलापुर, खारघर, पनवेल में भी नए बड़े इंडस्ट्रियल और बिजनेस पार्क के लिए खाली जमीन की उपलब्धता कम
- 21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) के बनने से साउथ मुंबई और रायगढ़ जिले (उरण-पेन-पनवेल) की दूरी 20 मिनट
- नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास लॉजिस्टिक्स, एविएशन हब, और ग्लोबल बिजनेस सेंटर की भारी मांग पूरी होगी
ये भी पढ़ें - जबलपुर से मुंबई 10 घंटे में, इंदौर,खंडवा, नागपुर, अमरावती तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, 200km घटेगी दूरी
मुंबई 3.0 का अपडेट
लैंड पूलिंग और टाउन प्लानिंग स्कीम्स की कवायद चालू है.हवाई अड्डे के चालू होने और अटल सेतु से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर (सड़क, बिजली, पानी नेटवर्क) के साथ तीसरी मुंबई का पहला चरण 2028 से 2030 के बीच पूरा हो सकता है.इसके मेगा सिटी बनने में 2038 से 2040 का समय लग सकता है. मुंबई से अलग यहां स्मार्ट ड्रेनेज और वाटर चार्जिंग के साथ कम से कम प्रदूषण वाली स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा.