होली से पहले दिल्लीवालों को मिली बड़ी खुशखबरी! रेखा गुप्ता सरकार ने मुफ्त गैस सिलेंडर का दिया तोहफा

रेखा गुप्ता सरकार के इस ऐलान के साथ ही बीजेपी ने एक साल पहले चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किया अपना वादा भी पूरा कर दिया है. आपको बता दें कि बीजेपी ने उस दौरान गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की बात कही थी. सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार के इस ऐलान को लेकर कहा कि हम आगे भी एक-एक कर सभी वादों को पूरा करके दिखाएंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रेखा गुप्ता का सरकार का बड़ा ऐलान
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली सरकार ने एक साल पूरे होने पर गरीब राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू की है
  • इस योजना के लिए कैबिनेट ने 242 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है जो होली से लागू होगा
  • राशन कार्ड धारकों को सिलेंडर के लिए आठ सौ पचास रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्लीवासियों को होली से पहले एक बड़ी खुशखबरी दी है. दिल्ली में सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर सीएम रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट ने में गरीबों को मुफ्त में गैस सिलेंडर देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. रेखा गुप्ता ने कैबिनेट के इस फैसले को गरीबों के लिए बड़ा फैसला माना है. रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस योजना के लिए 242 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है. ये पैसे उन लोगों की मदद के लिए खर्च किए जाएंगे जो राशन कार्ड धारक हैं.

सरकार ने साफ कर दिया है इस योजना का लाभ इसी होली से मिलना शुरू हो जाएगा. बजट के आवंटन के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि राशन कार्ड धारकों को सिलेंडर के लिए 853 रुपये की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी. दिल्ली सरकार के इस फैसले से बिचौलियों का डर खत्म होगा और जनका को इसका सीधा फायदा मिलेगा. 

रेखा गुप्ता सरकार के इस ऐलान के साथ ही बीजेपी ने एक साल पहले चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किया अपना वादा भी पूरा कर दिया है. आपको बता दें कि बीजेपी ने उस दौरान गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की बात कही थी. सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार के इस ऐलान को लेकर कहा कि हम आगे भी एक-एक कर सभी वादों को पूरा करके दिखाएंगे. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के लिए ऐतिहासिक वित्तीय कदम : रेखा गुप्ता सरकार का आरबीआई के साथ बड़ा समझौता

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से:'शीशमहल' और जल बोर्ड पर CAG रिपोर्ट से मचेगा बवाल

Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: झारखंड के देवघर में पुजारी ने बाल विवाह के खिलाफ छेड़ी जंग! | CFMI
Topics mentioned in this article