बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा... पार्टी के 7 सांसदों के भाजपा में जाने के ऐलान पर अरविंद केजरीवाल

पार्टी के सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के ऐलान को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. आम आदमी पार्टी ने कहा था कि ये सब कुछ ऑपरेशन लोट्स के तहत किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आप सांसदों के टूटने पर अरविंद केजरीवाल का आया रिएक्शन
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अरविंद केजरीवाल ने भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों को पंजाबियों के साथ धोखा बताया है
  • अनुराग ढांडा ने कहा कि पंजाब की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी और जवाब जरूर देगी
  • अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि भाजपा भगवंत मान की सरकार को रोकने के लिए सांसदों को तोड़ रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपना पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा है कि बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ धोखा किया है. पार्टी के सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के लेकर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा है कि ये पंजाबियों के साथ धोखा है. पंजाब की जनता ऐसा करने वालों को जवाब जरूर देगी. 

अनुराग ढांडा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि AAP के जिन सांसदों ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है उन्हें पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी. मैं तो बीजेपी से भी कहना चाहता हूं कि ये भगवंत मान की सरकार को रोकने की कोशिश करने का जो आपने ये काम किया है ये सबको दिख रहा है. सबको दिख रहा है कि कौन कहां से उठकर किसे कहां तक पहुंचाया गया है. आज मन बहुत दुखी है, इस बात के लिए की एक अच्छी सरकार पंजाब में चल रही है. भगवंत मान पंजाब के लोगों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं. और आज उस सरकार के साथ ऑपरेशन लोट्स का खेल खेला जा रहा है. हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है. अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है. ईडी और सीबीआई का खेल खेला जा रहा है. 

भय दिखाकर ऑपरेशन लोट्स चलाया जा रहा है

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हम तो देख रहे हैं कि कैसे ईडी का छापा डलवाकर सांसदों को तोड़ लिया गया. मतलब साफ है कि भय दिखाकर ऑपरेशन लोट्स चलाया जा रहा है.जिन लोगों ने पंजाब के किसानों के खिलाफ कानून पास किया ये लोग उस पार्टी में शामिल हो कर किसानों के लिए लड़ने की बात कर रहे हैं. जनता सब देख रही है. ऐसे लोगों के साथ जाकर आप कोई बहुत बड़ा परिवर्तन या क्रांति करेंगे, क्या इन बातों पर कोई भरोसा करेगा. जब-जब आम आदमी पार्टी को धोखा दिया गया है तब तब जनता ने पलटकर दिया है. इसका जवाब भी पंजाब के लोग देंगे. इस धोखेबाजी का जवाब भी पंजाब की जनता ही देगी.

यह भी पढ़ें: Raghav Chadha Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा, जो अब भाजपा के होने जा रहे

Advertisement
Featured Video Of The Day
सिर्फ 100 रुपए का सामान... बालेन शाह के नए फरमान से गुस्साई नेपाली महिला, फाड़ी सामान से भरी पॉलीथीन
Topics mentioned in this article