एक्टर ने फ्लैट में किया मेड का मर्डर, जबरन संबंध बनाने का डालता था दबाव, पुलिस कर रही तलाश

ठाणे के एक फ्लैट में घर में काम करने वाली मेड का शव मिला है. मामला मीरा रोड स्थित एक सोसाइटी का है. पुलिस को हत्या का संदेह है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के मीरा रोड इलाके में 36 वर्षीय घरेलू कामगार महिला की चाकू मारकर हत्या की गई है
  • महिला पर पिछले महीने से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसका उसने विरोध किया था
  • आरोपी के बड़े भाई से शिकायत करने के बाद महिला ने काम छोड़ दिया था, फिर फिर से बुलाया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मुंबई से सटे मीरारोड इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 36 साल की एक घरेलू कामगार महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को मीरा रोड इलाके में एक आवासीय सोसायटी में स्थित फ्लैट के अंदर महिला खून से लथपथ पड़ी मिली. फरार आरोपी स्मॉल टाइम एक्टर है.

फ्लैट में रहते थे दो लोग

अधिकारियों ने बताया कि इस फ्लैट में दो पुरुष रहते थे. वहीं महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और घर की चाबियां उसके पास भी रहती थीं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले गई. मृतक महिला की पहचान 36 साल की सुमन कांबले के रूप में हुई है, जो काशीमीरा इलाके में अपने पति और चार बच्चों के साथ रहती थी. वह घर-घर जाकर काम करती थी और मीरारोड ईस्ट के साईबाबा नगर स्थित चंद्रेश एकॉर्ड्स बिल्डिंग में भी काम पर जाती थी.

महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाता था आरोपी

पुलिस सूत्रों  मुताबिक, जिस घर में यह वारदात हुई, वहां रहने वाला 42 वर्षीय है. आरोप है कि वह पिछले करीब एक महीने से सुमन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. महिला ने इसका विरोध किया और अपने परिवार को भी इस बारे में बताया. इतना ही नहीं उसने आरोपी के बड़े भाई से भी शिकायत की और काम छोड़ दिया.

महिला के शरीर पर चाकू से किए कई वार

हालांकि, कुछ दिन बाद आरोपी के बड़े भाई ने महिला से दोबारा काम पर आने की गुजारिश की. उसने भरोसा दिलाया कि उसका छोटा भाई अब घर पर नहीं रहता है. इस भरोसे पर सुमन बुधवार शाम करीब 6:30 बजे फिर से काम पर पहुंची. लेकिन इस दौरान आरोपी घर पर मौजूद था. मौका मिलते ही उसने सुमन पर चाकू से कई वार किए और वहां से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल सुमन किसी तरह दरवाजे तक पहुंची और मदद के लिए संघर्ष करती रही.

Advertisement

पड़ोसियों ने जब उसे खून से लथपथ हालत में देखा तो तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: प्रोफेसर ने क्लासरूम में मेडिकल छात्रा को किया प्रपोज, लड़की ने चप्पल से पीटा, हुआ जबरदस्त हंगामा

Advertisement

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार  शुरुआती जांच में बड़े भाई की इस साजिश में कोई भूमिका सामने नहीं आई है. पिछले दो दिनों में दोनों भाइयों के बीच कोई फोन कॉल भी नहीं हुआ था, बड़े भाई का बयान भी दर्ज हो चुका है. फिलहाल, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके.

यह भी पढ़ें: ढोंगी बाबा की शिकार महिलाओं को ही दोष देने लगी ममता कुलकर्णी, कहा - जब वो छू रहा था तो बुद्धि कहां चली गई थी

Featured Video Of The Day
Srinagar में Omar Abdullah ने Tricolor Ribbon काटने से क्यों किया मना? CM Reaction Viral Now
Topics mentioned in this article