5 मिनट चाहिए, हैदराबाद को भाग्यनगर में बदल देंगे; टी राजा ने फिर खड़ा कर दिया विवाद, ओवैसी ब्रदर्स को भी नहीं छोड़ा

रामनवमी के अवसर पर टी राजा ने हिंदू एकता का आह्वान करते हुए हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर संबोधित किया. यही नहीं उन्होंने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन औवसी पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
hyderabad bhagyanagar
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • विधायक टी राजा सिंह ने रामनवमी के अवसर पर हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर हिंदू एकता का आह्वान किया
  • उन्होंने AIMIM के ओवैसी भाइयों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए विवादित बयान दिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए
  • टी राजा सिंह के इस बयान पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेलंगाना:

अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले विधायक टी राजा सिंह ने फिर कुछ ऐसा कह दिया जिससे विवाद हो गया है. रामनवमी के अवसर पर टी राजा ने हिंदू एकता का आह्वान करते हुए हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर संबोधित किया. यही नहीं उन्होंने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन औवसी पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं.

एक बयान और खड़ा हो गया विवाद 

27 मार्च को रामनवमी थी. देश के बाकी हिस्सों की तरह हैदराबाद में भी इस दिन रैली निकली,लेकिन इस बीच विधायक टी. राजा सिंह के एक बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बयान में उन्होंने हिंदू एकता का आह्वान किया और शहर को "भाग्यनगर" कहकर संबोधित किया. रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान दिए गए अपने भाषण में उन्होंने एआईएमआईएम (AIMIM) के ओवैसी भाइयों पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल किया. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 

इन बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद राजनीतिक और सार्वजनिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. राजा सिंह अक्सर अपने विवादास्पद और भड़काऊ भाषणों के लिए जाने जाते हैं. उनपर पहले भी पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं. भाजपा नेता और कॉर्पोरेटर अकुला श्रीवानी ने भी इस शोभा यात्रा को संबोधित किया. हिंदू एकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "हमें धर्म की आवाज उठाने और दुनिया को अपनी ताकत दिखाने के लिए बस 5 मिनट चाहिए ताकि हम हैदराबाद को भाग्यनगर में बदल सकें और डर को मिटाकर साहस जगा सकें."

यह भी पढ़ें-  नक्सलबाड़ी जनसभा में ममता बनर्जी के बयान पर विवाद, चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- अफवाह फैलाने वाले और कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन, मुख्यमंत्रियों की बैठक में PM मोदी ने क्या-क्या कहा?
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | War, Trump, Yogi, Supreme Court, Shankaracharya पर Ramdev का बेबाक जवाब! | Chakravyuh