नॉन वेज को लेकर हुआ झगड़ा, तेलंगाना में गुस्साई पत्नी ने धारदार हथियार से पति को मार डाला

पुलिस के अनुसार, दंपती पिछले कई महीनों से आर्थिक तनाव से गुजर रहे थे. पैसों, खाने‑पीने और जीवनशैली को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे. घटना वाली रात कथित तौर पर विवाद तब शुरू हुआ, जब शिवाजी ने लक्ष्मी से नॉन‑वेज खाना न बनाने को लेकर सवाल किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
telangana murder news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेलंगाना के कामारेड्डी में आर्थिक तनाव और पारिवारिक कलह के कारण पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की
  • दंपती कोदंडा शिवाजी और लक्ष्मी दो छोटी बेटियों के साथ किराए के मकान में रहते थे और अक्सर झगड़े करते थे
  • विवाद नॉन वेज खाने को लेकर शुरू हुआ और गुस्से में लक्ष्मी ने पति के गले पर मछेटी से वार किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेलंगाना:

तेलंगाना के कामारेड्डी में घरेलू कलह के चलते पत्नी ने अपनी पति की हत्या कर दी. देर रात विवाद नॉन वेज को लेकर उपजा और देखते ही देखते पत्नी आगबबूला हो गई और ने पति पर धारदार हथियार से वार कर उसका खून कर दिया. पत्नी के इस खौफनाक कदम के पीछे लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक तनाव को भी कारण बताया जा रहा है. 

कैसे शुरू हुआ विवाद?

घटना कामारेड्डी के वाम्बे कॉलोनी में 26 अप्रैल को घटी. दंपती कोदंडा शिवाजी और लक्ष्मी अपने दो छोटी बेटियों (दो साल और एक साल) के साथ किराए के मकान में रहते थे. पुलिस के अनुसार, दंपती पिछले कई महीनों से आर्थिक तनाव से गुजर रहे थे. पैसों, खाने‑पीने और जीवनशैली को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे. घटना वाली रात कथित तौर पर विवाद तब शुरू हुआ, जब शिवाजी ने लक्ष्मी से नॉन‑वेज खाना न बनाने को लेकर सवाल किया.

...और हो गया मर्डर 

शब्दों की बहस जल्द ही बढ़ गई और गुस्से में आकर लक्ष्मी ने घर में रखी एक धारदार हथियार (मछेटी) उठा ली और शिवाजी की गर्दन पर वार कर दिया.गंभीर चोट लगते ही शिवाजी वहीं गिर पड़े और अधिक खून बहने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई. आस‑पास के लोगों ने जब तेज़ झगड़े की आवाजें और चीख‑पुकार सुनी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके को सुरक्षित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने क्या बताया?

सर्किल इंस्पेक्टर नरहरी ने बताया,“प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच आर्थिक परेशानियों और निजी मुद्दों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे.घटना वाले दिन एक छोटा विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा.आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है.” पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह घटना अचानक उकसावे में हुई या इसके पीछे पहले से कोई योजना थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: नक्‍सल‍ियों के 47 अंडरग्राउंड कैडरों का सामूहिक सरेंडर, 32 हथियार-515 राउंड कारतूस भी सौंपे

 

Featured Video Of The Day
NASA Fellow Cole Tomas Allen ने Trump Dinner Party में चलाई गोली! कैसे बना Teacher Shooter?
Topics mentioned in this article