तेजस क्रैश की खबरों का HAL ने किया खंडन, कहा- 'कोई हादसा नहीं, मामूली तकनीकी समस्या'

भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान तेजस के ब्रेक फेल होने की खबर रविवार को सामने आई थी. अब इस घटना पर HAL का बयान सामने आया है. एचएएल ने इसे मामूली तकनीकी समस्या बताया है, जिसकी जांच चल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय वायसेना का लड़ाकू विमान तेजस.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेजस लड़ाकू विमान के ब्रेक फेल होने के कारण रनवे से आगे निकलने की खबर सामने आई थी.
  • बताया गया कि यह घटना सात फरवरी को हुई, जब वह प्रशिक्षण उड़ान के बाद बेस पर लौट रहा था.
  • अब इस मामले में HAL की प्रतिक्रिया सामने आई है. एचएएल का कहना है मामले की जांच जारी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमान तेजस के क्रैश होने की चल रही खबरों पर हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की प्रतिक्रिया सामने आई है. एचएएल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेजस क्रैश को खबरों का खंडन किया. हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "HAL LCA तेजस घटना से संबंधित हालिया मीडिया रिपोर्टों को स्वीकार करता है और तथ्यों को स्पष्ट करना चाहता है. एलसीए तेजस के क्रैश होने की कोई रिपोर्ट नहीं है. यह घटना ज़मीन पर हुई एक मामूली तकनीकी खराबी थी. जिसकी जांच चल रही है."

HAL ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा- आधुनिक लड़ाकू विमानों में LCA तेजस का सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विमानों में से एक है. मानक संचालन प्रक्रिया के तहत, इसकी जांच की जा रही है. इस समस्या के समाधान के लिए HAL भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर काम कर रहा है.
 

तेजस क्रैश की खबरों पर HAL की प्रतिक्रिया.

मालूम हो कि रविवार को तेजस लड़ाकू विमान के साथ हुए एक हादसा होने की खबर सामने आई थी. तब बताया गया था कि इस महीने की शुरुआत में संदिग्ध ब्रेक फेल होने के बाद अग्रिम मोर्चे के एक एयरबेस पर रनवे से आगे निकल गया, जिससे उसके ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा. रिपोर्टों में बताया गया कि विमान का पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया.

पता चला है कि विमान प्रशिक्षण उड़ान भरने के बाद बेस पर लौट रहा था. सात फरवरी को हुई इस दुर्घटना पर भारतीय वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन अब HAL ने आधिकारिक रूप से बयान देते हुए क्रैश की खबरों का खंडन किया है. 

मालूम हो कि इस घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने व्यापक तकनीकी जांच करने के लिए लगभग 30 ‘सिंगल-सीट' तेजस जेट विमानों के पूरे बेड़े को फिलहाल उड़ान भरने से रोक दिया.

तेजस जेट कब-कब हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Advertisement

पहली दुर्घटना मार्च 2024 में हुई थी, जब जैसलमेर के पास एक तेजस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

दूसरी घटना नवंबर 2025 में हुई, जब दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक तेजस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon: ईरान नहीं रूस में है Mojtaba Khamenei?