TCS नासिक विवाद पर दिल्ली में बवाल: VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, हेल्पलाइन लॉन्च का ऐलान

TCS Nashik Case को लेकर दिल्ली में विरोध तेज हो गया है. VHP और बजरंग दल ने प्रदर्शन कर हेल्पलाइन शुरू करने का ऐलान किया और कंपनियों को सख्त चेतावनी दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
TCS केस पर राजधानी में गुस्सा: पोस्टर-बैनर के साथ VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन
Divyankar Tiwari
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नासिक में TCS कार्यालय में धर्मांतरण की कोशिश के आरोपों को लेकर दिल्ली में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ
  • विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विवि मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन क‍िया.
  • VHP दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने जल्द ही हेल्पलाइन नंबर और ऐप जारी करने की घोषणा की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नई दिल्ली: महाराष्‍ट्र में नास‍िक के TCS मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन में शामिल VHP दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने NDTV से बातचीत में कहा कि धर्मांतरण के मामलों को लेकर VHP जल्द ही हेल्पलाइन नंबर और हेल्पलाइन ऐप जारी करेगा, जिसमें शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. 

TCS विवाद ने पकड़ा तूल: राजधानी में VHP-बजरंग दल का शक्ति प्रदर्शन
Photo Credit: Divyankar Tiwari

प्रदर्शन में लगे नारे और आरोप

VHP और बजरंग दल ने नासिक की घटना को “कॉरपोरेट जिहाद” बताते हुए आरोप लगाया कि TCS में निदा खान ने पूरे षड्यंत्र को अंजाम दिया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में पोस्टर और पैम्फलेट नजर आए, जिन पर लिखा था-“कार्यस्थल पर मजहबी प्रचार, बंद करो ये अत्याचार”, “टैलेंट हमारा पैमाना हो, धर्म बदलना बहाना न हो” और “सैलरी का लालच, धर्म का घात, नहीं सहेगा अब हिंदू समाज”

VHP नेता की चेतावनी

सुरेंद्र गुप्ता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कंपनियां धर्मांतरण पर रोक लगाएं. उन्होंने कहा कि “कंपनी वाले सुन लें, या तो धर्मांतरण बंद करें या दफ्तरों के शीशे मोटे कर लें. आने वाले समय में हिंदू समाज का आक्रोश बढ़ेगा.” उन्होंने कंपनियों से अपील की कि वे सख्त नियम बनाएं और शिकायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें.  

Advertisement

यह भी पढ़ें- TCS नासिक केस में NHRC की एंट्री, पुलिस और कंपनी से मांगी रिपोर्ट, जांच तेज

दिल्ली में गरजे हिंदू संगठन: TCS नासिक केस पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
Photo Credit: Divyankar Tiwari

छात्रों को संदेश देने के लिए चुना स्थान

VHP नेता ने कहा कि विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन इसलिए किया गया क्योंकि यहां पढ़ने वाले छात्र देश का भविष्य हैं. उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि नौकरी के लिए आवेदन करते समय कंपनी की HR पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें और किसी भी तरह के दबाव से न डरें.

अन्य कार्यकर्ताओं के बयान

VHP कार्यकर्ता राजकुमार ने कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर में “जिहादी गतिविधियां” हो रही हैं और सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए. वहीं बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक कुलदीप चौहान ने ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इसी तरह के मामलों का विरोध जरूरी है.
महंत दीनबंधु शुक्ला ने भी प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

देशभर में विरोध, जांच जारी

गौरतलब है कि नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कार्यालय में जबरन धर्मांतरण की कोशिश के आरोपों के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. एक तरफ महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, वहीं दूसरी ओर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं.

यह भी पढ़ें- TCS नासिक केस: आरोपियों के परिवार का पलटवार, बोले-‘यह पूरी साजिश, हमारे बच्चों को फंसाया गया' 
यह भी पढ़ें- नासिक TCS में धर्मांतरण के लिए युवक पर टॉर्चर; जानिए वायरल वीडियो की इनसाइड स्टोरी 

यह भी पढ़ें- नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा: दो महीने से ठाणे में रह रही थी निदा खान, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया 

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill पर Amit Shah का विपक्ष पर पलटवार | Rahul Gandhi | PM Modi | Lok Sabha
Topics mentioned in this article