नोएडा एयरपोर्ट से सिर्फ 15 किमी दूर बसेगा ये शहर, अलीगढ़-मथुरा से सटा और यमुना एक्सप्रेसवे पर NCR के करीब

Noida Airport News: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के करीब टप्पल बाजना में 11 हजार हेक्टेयर में एक खूबसूरत टाउनशिप और कमर्शियल हब का विकास यमुना अथॉरिटी कर रही है, जो अलीगढ़ से लेकर मथुरा तक लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Tappal Bajna Urban Centre near Noida Airport: यमुना एक्सप्रेसवे किनारे नया शहर
NDTV
नोएडा:

अगर आप नोएडा एयरपोर्ट के आसपास सपनों का घर तलाश रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) एनसीआर मास्टर प्लान 2041 के तहत जेवर एयरपोर्ट से सिर्फ 20 किमी की दूरी पर एक 11104 हेक्टेयर में खूबसूरत सिटी बसा रहा है. टप्पल और बाजना ब्लॉक के गांवों की जमीन को मिलाकर ये टप्पल बाजना अर्बन सेंटर नाम से विकसित किया जाएगा. आवासीय परियोजनाओं के साथ ये एक बड़े लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल हब के तौर पर तैयार होगा. इससे पहले हाथरस अर्बन सेंटर और राया हेरिटेज सिटी, न्यू आगरा जैसी टाउनशिप भी एनसीआर से सटे ब्रज के इलाकों के बीच बनाई जा रही है. 

टप्पल बाजना अर्बन सेंटर

NCR मास्टर प्लान 2041 की बात करें तो टप्पल-बाजना में 1180 एकड़ में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बनेगा. जेवर एयरपोर्ट पर के औद्योगिक सामान के रखरखाव और स्टोरेज सेंटर के तौर पर कार्गो और वेयरहाउसिंग हब बनेगा. यह पार्क यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से जुड़ा होगा. इसे दिल्ली-पलवल रेलवे रूट से जोड़े जाने का प्रस्ताव है. लिहाजा यीडा ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर के बीच 10 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है. जुलाई में ही कंपनियों से प्रपोजल मांगा गया है, ताकि यहां निर्यातक इकाइयों, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर गुड्स के कारखाने लगाए जा सकें.

यमुना एक्सप्रेसवे से नजदीकी

1. यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway): यह शहर सीधे यमुना एक्सप्रेसवे (ग्रेटर नोएडा से आगरा) के बीच बसेगा. इससे दिल्ली-NCR से आगरा और लखनऊ तक आवाजाही आसान रहेगी.
2. खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे के रूट में भी ये शहर पड़ेगा. बुलंदशहर, खुर्जा को हरियाणा के पलवल से जोड़ा जाएगा तो गुरुग्राम, फरीदाबाद) से सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी.
3. टप्पल-बाजना लॉजिस्टिक्स पार्क को दिल्ली-पलवल रेलवे लाइन के जरिये ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC)से लिंक किया जा रहा है. इससे फैक्ट्रियों का माल सीधे मुंबई और कोलकाता के बंदरगाहों तक बिना देरी पहुंचेगा.
4. नेशनल हाईवे NH-334D भी अलीगढ़ और पलवल को आपस में जोड़ता है और टप्पल-बाजना इसी रूट पर पड़ता है.

टप्पल और बाजना में भूमि अधिग्रहण

यमुना अथॉरिटी टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के लिए 6065 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर रही है. इसमें टप्पल-बाजना के 771 हेक्टेयर, करौली बांगर, राबूपुरा और मुरादगढ़ी जैसे 40 गांवों की जमीन शामिल है. यूपी सरकार और यीडा ने भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के लिए 14 हजार करोड़ का बजट रखा है. नए शहर में सड़क, बिजली, पानी, स्मार्ट ग्रिड पर 63 हजार करोड़ से अधिक खर्च होने का अनुमान है.

Advertisement

जेवर एयरपोर्ट के पास आवासीय परियोजना, कमर्शियल हब

टप्पल-बाजना को स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी बनाया जाएगा. सिटी के कर्मचारियों, अफसरों और मजदूरों के लिए आधुनिक आवासीय टाउनशिप बनेंगी.कमर्शियल सेंटर, मॉल, फूड चेन के साथ एंटरटेनमेंट के लिए थीम पार्क भी बनेंगे. साथ ही नोएडा एयरपोर्ट से आने वाले यात्रियों के लिए भी होटल-गेस्ट हाउस वगैरा होंगे.टप्पल-बाजना देश के सबसे बड़े व्यापारिक मार्ग दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) से करीब है.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा 

नोएडा एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जो माल आएगा, उसके भंडारण और वितरण के लिए टप्पल-बाजना का लॉजिस्टिक्स पार्क संजीवनी बनेगा. नोएडा के बाद ग्रेटर नोएडा के मुकाबले टप्पल-बाजना में इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग की बड़ी कंपनियों एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के करीब इंडस्ट्रियल जोन मिलेगा.नोएडा एयरपोर्ट बनने से यह पूरा इलाका रियल एस्टेट प्रॉपर्टी के लिए सुनहरा खजाना होगा. वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों की मांग से जमीनों की कीमतें और किराये की वैल्यू तेजी से बढ़ी है.नोएडा-ग्रेटर नोएडा के साथ अलीगढ़ और मथुरा तक इसका असर दिखेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें - आगरा, अलीगढ़ के बीच बसेगा नया शहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा एयरपोर्ट से नजदीक, NCR से होगा कनेक्ट

अलीगढ़ के उद्योगों को फायदा

टप्पल-बाजना अलीगढ़ जिले का हिस्सा है. अलीगढ़ के ताला और हार्डवेयर उद्योग को भी इससे बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.अलीगढ़ के हजारों युवाओं को आईटी, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में रोजगार भी मिलेंगे. 

मथुरा वृंदावन को भी फायदा

टप्पल-बाजना से मथुरा और वृंदावन भी दूर नहीं है. यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट से उतरकर विदेशी पर्यटक टप्पल होते हुए मथुरा-वृंदावन पहुंच सकेंगे. टप्पल बाजना अर्बन सेंटर या राया हेरिटेज सिटी के होटल-रेस्तरां या गेस्टहाउस में वो ठहर सकेंगे. ब्रज क्षेत्र से दूध, दही जैसे डेयरी उत्पादों को भी बड़ा बाजार मिलेगा. वो यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर अपना माल दिल्ली एनसीआर के साथ अन्य इलाकों में पहुंचा पाएंगे.

ये भी पढ़ें - नोएडा जैसा बसेगा न्यू आगरा, 44 गांवों की जमीन पर यमुना एक्सप्रेसवे किनारे आवासीय परियोजना, NCR से दूर नहीं

Advertisement

Featured Video Of The Day
'अब मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा...' प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप ने दे डाली खुली चुनौती

Topics mentioned in this article
Tappal Bajna Urban Centre
Yamuna Expressway
Yamuna Authority
Ncr Master Plan 2041