थोड़ा नर्वस हो गई थी, फिर भगवान... पाक के खिलाफ धुआंधार परफॉर्मेंस पर ईशान किशन की मां की खुशी

T20 World Cup 2026: ईशान किशन की मां ने कहा कि बेटे को क्रिकेट के मैदान पर खेलते देखकर वह थोड़ी नर्वस हो गई थीं. फिर उन्होंने सबकुछ भूलकर सोचा कि मैच है और भगवान का ध्यान किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीम इंडिया की जीत से खुश ईशान किशन की मां.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की और सुपर-8 में क्वालीफाई किया
  • ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, जिससे टीम की जीत में अहम योगदान मिला
  • ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने बेटे को बधाई देते हुए टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई और आशीर्वाद दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

T20 World Cup 2026 में रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत हासिल की. इस जीत से पूरा देश बहुत खुश है. ईशान किशन ने शानदार पारी खेलकर देश का दिल जीत लिया. जीत के इस खास मौके पर क्रिकेटर ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने शानदार पारी खेलने के लिए बेटे को भी बहुत-बहुत बधाई दी. उन्होंने कहा कि टीम ने बहुत ही अच्छे तरीके से मैच को जीता. इसके साथ ही उन्होंने बेटे को आशीर्वाद भी दिया. बता दें कि ईशान ने 40 गेदों में 77 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर महाविजय! टीम इंडिया ने पाक को 61 रनों से धोया, सुपर-8 के लिए क्वालीफाई भी किया

टीम इंडिया की जीत से खुश ईशान किशन की मां

ईशान की मां ने कहा कि वह प्रार्थना कर रही हैं कि टीम इंडिया वर्ल्डकप भी जीते. पाकिस्तान के खिलाफ जीते गए शानदार मैच पर उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के त्योहार के मौके पर टीम इंडिया को भगवान शिव का पूरा आशीर्वाद मिला है. देश के सभी लोगों ने मिलकर भगवान शंकर से प्रार्थना की होगी और भगवान ने जीत दिला दी. मां ने कहा कि बेटे को क्रिकेट के मैदान पर खेलते देखकर वह थोड़ी नर्वस हो गई थीं. फिर उन्होंने सबकुछ भूलकर सोचा कि मैच है और भगवान का ध्यान किया.

ईशान के परफॉर्मेंस से खुश मां और फैंस

टीम इंडिया के विकेटकीपर बैट्समैन ईशान की मां ही नहीं उनके फैंस भी उनकी परफॉर्मेंस से बहुत खुश हैं. ईशान के कोच उत्तम मजूमदार ने कहा कि ये जीत हमारे देश और हमारे जवानों को समर्पित है. वह दिल से टीम इंडिया को धन्यवाद देते हैं, खासकर ईशान किशन को.सभी देशवासी बहुत खुश हैं. एक कोच के तौर पर तो वह खुश हैं हीं, क्योंकि यह सिर्फ मैच नहीं था. अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकते.

ईशान किशन ने 40 गेदों  में बनाए 77 रन

बता दें कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गिए ICC मेन्स T20 वर्ल्डकप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. इस जीत से क्रिकेट प्रेमी बहुत ही गदगद हैं और जश्न मना रहे हैं. दिल्ली में एक क्रिकेट फैन ने कहा कि भारतीय टीम ने आज बहुत अच्छा खेला, आगे भी भगवान शिव का आशीर्वाद रहेगा, आज शिवरात्रि है, हम फाइनल भी जीतेंगे. ईशान किशन  के फैंस में भी खुशी की लहर है. रांची में एक फैन ने कहा कि ईशान किशन ने बहुत अच्छा खेला और हमने ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bangladesh Election Results: Tarique Rahman की ताजपोशी, भारत को निमंत्रण के क्या मायने? | PM Modi