सूरत-उदयपुर वंदे भारत: 7.5 घंटे में होगी रेलयात्रा, वडोदरा-अहमदाबाद से डूंगरपुर जैसे 13 स्टेशनों के बीच सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

Surat-Udaipur Vande Bharat Train Route: गुजरात में हीरों के शहर सूरत से राजस्थान के उदयपुर सिटी तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है. यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान के 12-13 बड़े शहरों को आपस में हाईस्पीड कनेक्टिविटी देगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Surat-Udaipur Vande Bharat Train
नई दिल्ली/उदयपुर:

सूरत से उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे ने हरी झंडी दी है. यह गुजरात में टेक्सटाइल और ज्वेलरी हब सूरत गुजरात से होते हुए राजस्थान के किले के लिए मशहूर उदयपुर तक जाएगी. इससे पर्यटकों और कारोबारियों को बड़ा फायदा होगा. ये वंदेभारत ट्रेन वडोदरा, अहमदाबाद, डूंगरपुर जैसे बड़े जिलों के बीच सुपरफास्ट कनेक्टिविटी देगी. ये वंदे भारत गुजरात की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. इससे कारोबारियों, पर्यटकों को दोनों राज्यों के बीच सफर तय करने में 7.5 घंटे लगेंगे, जो अभी 13 घंटे तक है. 

उदयपुर से अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन का विस्तार

रेलवे ने पुरानी उदयपुर से अहमदाबाद असरवा तक चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट को आगे बढ़ाकर अब सूरत तक ले जाने का फैसला है. ये वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में मंगलवार को छोड़कर 6 दिन चलेगी.ट्रेन नंबर 26903 सूरत से सुबह 06:10 बजे होते हुए उदयपुर सिटी से दोपहर 01:40 बजे पहुंचेगी. दोनों शहरों के बीच रेल यात्रा 7 घंटे 30 मिनट में पूरी होगी. उदयपुर सिटी से दोपहर 03:35 बजे चलेगी और सूरत रात 11 बजे पहुंचाएगी. इसमें उतना ही समय लगेगा. अभी ट्रेन या सड़क से सूरत से उदयपुर की यात्रा में 11 से 12 घंटे लगते हैं. उदयपुर-असरवा ट्रेन फरवरी में चालू हुई थी.

सूरत-उदयपुर वंदे भारत का रूट क्या होगा

वंदे भारत ट्रेन में 8 कोच होंगे. सूरत-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन सूरत जंक्शन से चलकर वडोदरा जंक्शन, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद के असरवा रेलवे स्टेशन, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर जिले और जवाई बांध होते हुए उदयपुर स्टेशन पहुंचेगी. वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए 180 डिग्री घूमने वाली सीटें हैं. वाई-फाई, जीपीएस सिस्टम से रियल टाइम सूचना, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और स्वदेशी कवच प्रणाली लगाई गई है.

सूरत-उदयपुर वंदेभारत का उद्घाटन कब

गुजरात में सूरत, नवसारी और वडोदरा में राजस्थान मूल के लाखों व्यापारियों को त्योहारों और छुट्टियों के लिए राजस्थान के शहरों तक घूमने का मौका मिलेगा. झीलों की नगरी उदयपुर जाने वाले पर्यटकों के लिए साप्ताहिक ट्रिप प्लान कर सकते हैं. इस ट्रेन को नवरात्रि त्योहार से ठीक पहले शुरू किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं.सूरत और उदयपुर सिटी के बीच अभी उदयपुर सिटी-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलती है.  ये ट्रेन 694 किमी यात्रा 13 घंटे में पूरी करती है. वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों शहरों की दूरी करीब आधे समय में पूरा कर देगी. 

Advertisement

Surat-Udaipur Vande Bharat Express

सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस टिकट बुकिंग कब से शुरू होगी

सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26903/26904) के लिए टिकट बुकिंग नवरात्रि में अक्टूबर के दौरान शुरू हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद ट्रेन का डेटा आईआरसीटीसी (IRCTC) के मुख्य सर्वर पर ऑनलाइन फीड होगा. रेल यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप से टिकट बुक कर सकेंगे. रेलवे टिकट काउंटर से भी टिकट बुक हो सकता है.

ये भी पढ़ें - 9 घंटे में तय होगी 545km की दूरी, वंदे भारत ट्रेन मंजूर, शिवमोगा, बेंगलुरू, तिरुपति तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

Advertisement

सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

सूरत से उदयपुर के लिए एसी चेयर कार किराया लगभग 1200 से 1400 रुपये होने की उम्मीद है. इसमें कैटरिंग का शुल्क भी शामिल होगा.एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC)का किराया लगभग 2200 से 2400 रुपये हो सकता है.सूरत और उदयपुर के बीच यह सबसे तेज ट्रेन सेवा होगी, इसलिए टिकट बुकिंग में सीटों की भारी मांग रहने की उम्मीद है

ये भी पढे़ंः 'कवच' के परीक्षण के लिए 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी स्लीपर वंदे भारत


Topics mentioned in this article
Surat-Udaipur Vande Bharat Express
Surat-Udaipur Vande Bharat Train
Vande Bharat Train
Vande Bharat Video
PM Modi