तुम्हारे हर आंसू को हंसी में बदल दूंगा... अपने जन्मदिन पर महाठग सुकेश ने जैकलीन को भेजा 'लव लॉक' का तोहफा

जैकलीन के नाम लेटर में महाठग सुकेश ने लिखा कि दुनिया कुछ भी कहे, वक्त कुछ भी करे, मैं हमेशा तुम्हें ही चुनूंगा, क्योंकि मैं तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूं. मुझे उम्मीद है तुम मेरा प्यार महसूस कर रही हो. मैं तुम्हें पागलों की तरह मिस कर रहा हूं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
महाठग चंद्रशेखर की जैकलीन के नाम चिट्ठी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस को भावुक खत लिखा
  • खत में सुकेश ने जैकलिन को "बेबी गर्ल" कहा और अपनी दूरी के बावजूद उनके लिए गहरे प्रेम और प्रतिबद्धता जताई
  • सुकेश ने पेरिस के डेबिली फुटब्रिज पर अपने और जैकलिन के नाम का लव लॉक लगवाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश का सबसे बड़े महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर तिहाड़ जेल से एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस को खुला खत कर प्यार का इजहार किया है. ये खत उसने खुद के जन्मदिन के मौके पर लिखा है. लेटर के साथ उसने एक एक तस्वीर भी शेयर की है. इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि अपने जन्मदिन पर सुकेश जैकलीन को बहुत याद कर रहा है. लेटर में उसने जैकलीन का निक नेम जैकी लिखा और एक्ट्रेस को बेबी गर्ल भी कहा. सुकेश ने कहा," आज मेरे जन्मदिन पर, सब कुछ अधूरा सा लग रहा है. क्योंकि वो एक इंसान, जो मेरी ज़िंदगी के हर पल को मायने देता है, वो मेरे पास नहीं है-तुम."

जन्मदिन पर तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूं

महाठग ने लिखा कि जिस दिन लोग शोर, तोहफों और हंसी के साथ जश्न मनाते हैं, मुझे सिर्फ तुम्हारी कमी महसूस हो रही है. मुझे तुम्हारी आवाज़, तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारा मेरे पास होना याद आ रहा है. तुम मुझे जिस तरह देखती हो, वो भी याद आ रहा है. जो दिन मेरे लिए खास होना चाहिए, तब मैं ये सोच रहा हूं कि तुम्हें कितना मिस कर रहा हूं. सुकेश ने एक्ट्रेस संग बिताए अपने जन्मदिनों को याद कर लिखा कि किस तरह तुम इस दिन को मेरे लिए जादुई बना देती थीं.

वो वादा कि हम एक-दूसरे के खास दिन को साथ मिलकर उम्रभर मनाएंगे. आज इस दूरी से मैं तुम्हें लाखों उड़ते हुए किस भेज रहा हूं, जिनमें मेरा सारा प्यार, मेरी तड़प और मेरे आंसू शामिल हैं. महाठग सुकेश ने आगे लिखा कि बेबी, ज़िंदगी हमें एक ऐसे तूफान से गुज़ार रही है, जिसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी. एक ऐसा तूफान, जिसमें सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि तुम भी मेरी लड़ाइयों की वजह से उलझ गई और इसके लिए मेरे दिल में हर दिन एक अपराधबोध रहता है.

पेरिस में लगवाया हमारे नाम का 'लव लॉक'

लेकिन इन सबके बावजूद, अदालतों, अफरा-तफरी और इस दूरी के पार एक सच्चाई कभी नहीं बदली. तुम मेरी सबसे बड़ी नेमत हो. सिर्फ प्यार में नहीं, बल्कि ज़िंदगी में भी. आज, अपने इस खास दिन पर, मैंने कुछ ऐसा किया है जो मैंने पहले कभी नहीं किया. हमेशा की तरह महंगे और दिखावटी तोहफों की जगह, जो मैं तुम्हें और खुद को दिया करता था, मैंने खुद को एक हमेशा रहने वाला तोहफा दिया , तुम्हारी तरफ से. मैंने किसी को पेरिस भेजा- हमारा पसंदीदा शहर, प्यार और फूलों का शहर. और खूबसूरत डेबिली फुटब्रिज पर… अब एक लव लॉक है, जिस पर हमारे नाम लिखे हैं.
“शेखर और जैकी”, जो हम एक-दूसरे को बुलाते हैं. वो लॉक हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है, पेरिस के आसमान के नीचे. 

Advertisement

सुकेश ने आगे लिखा कि उस लॉक की चाबी सीन नदी में फेंक दी गई है, जो उस पुल के नीचे बहती है. वो कभी खोली नहीं जा सकती, बिल्कुल मेरे दिल की तरह, जो अब कभी किसी और के लिए नहीं खुलेगा,सिर्फ तुम्हारे लिए, हमेशा के लिए.ये शायद छोटा लगे, खासकर उन बड़े और भव्य चीज़ों के मुकाबले जो मैंने पहले की हैं. लेकिन ये दिखावे के बारे में नहीं है, ये उस प्यार के बारे में है जो टूटने से इनकार करता है, चाहे दुनिया कुछ भी कर ले. लोग हंस सकते हैं और कह सकते हैं “बस इतना ही?”

हमारा प्यार हमेशा के लिए पेरिस में लॉक हो गया

लेकिन बेबी, ये छोटा सा ताला अरबों की कीमत रखता है, खरबों यादों की कीमत रखता है, क्योंकि ये दुनिया को, और सबसे ज़रूरी तुम्हें ये बताने का तरीका है कि हमारा प्यार हमेशा के लिए बंद हो चुका है. कोई केस, कोई दूरी, कोई तूफान उस चीज़ को नहीं तोड़ सकता, जिसे मैंने आज उस पुल पर सील कर दिया है. और यही मेरा जन्मदिन का तोहफा है, खुद के लिए और हमारे लिए. ये लिखते हुए मेरी आंखें नम हैं. मुझे पता है मेरी कानूनी उलझनों ने तुमसे तुम्हारी शांति और मुस्कान छीन ली. मुझे माफ कर दो… सब ठीक हो जाएगा, सच की जीत होगी. जैसे ही ये केस खत्म होगा, बहुत जल्द, मैं तुम्हारे पास दौड़कर आऊंगा और तुम्हारे हर आंसू को हंसी में बदल दूंगा. एक बार फिर मुझे माफ कर दो, मेरे कारण तुम्हें जो दर्द सहना पड़ा उसके लिए. दुनिया कुछ भी कहे, वक्त कुछ भी करे, “मैं हमेशा तुम्हें ही चुनूंगा, क्योंकि मैं तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूं

Advertisement

.
मुझे उम्मीद है तुम मेरा प्यार महसूस कर रही हो. मुझे उम्मीद है तुम्हें याद है हम क्या हैं… क्योंकि मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा तुम हो. मैं तुम्हें पागलों की तरह मिस कर रहा हूं. इंतज़ार है उस पल का जब हम साथ होंगे, जश्न मनाएंगे और एक-दूसरे से पहले से भी ज्यादा पागलों की तरह प्यार करेंगे. मैं इंतज़ार कर रहा हूं, मैं लड़ रहा हूं… और मैं तुम्हारा हूं और तुम मेरी हो, हमेशा के लिए. मेरी हर सांस, हर आंसू और दिल की हर धड़कन के साथ, तुम्हारा हमेशा के लिए.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel US War: जंग किसी के... ईरान युद्ध पर China का बड़ा बयान | Trump | BREAKING NEWS