कौन हैं शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या करने वाले शार्प शूटर? कोर्ट ने CID को सौंपी तीनों की 13 दिन की कस्टडी

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की हत्या मामले में बंगाल पुलिस की टीम ने यूपी के अयोध्या से शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने आरोपियों को 13 दिन की CID कस्टडी में भेज दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
  • गिरफ्तार आरोपियों को बारासात अदालत में पेश कर 13 दिनों की CID हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है
  • आरोपियों में से एक ने टोल प्लाजा पर यूपीआई से भुगतान किया था, जिससे उनकी लोकेशन पुलिस को मिली थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में बंगाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बंगाल सीआईडी ने इन शार्प शूटर्स को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया. इन आरोपियों को आज बारासात की अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने इन आरोपियों की 13 दिन की CID हिरासत का आदेश दे दिया है. अब सीआईडी की टीम आरोपियों से पूछताछ करेगी और पूरे मामले का खुलासा करेगी. बीती 6 मई को पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम इलाके में शुभेंदु के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

रविवार रात सीआईडी की टीम ने उत्तर प्रदेश से तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया था. उन्हें सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले की बारासात सिटी सेशंस कोर्ट में पेश किया गया और बारासात ACGM कोर्ट ने उन्हें 13 दिनों के लिए CID हिरासत में भेजने का आदेश दिया. इस मामले में अगली सुनवाई 24 मई को होगी. बारासात कोर्ट से आरोपियों को राज्य पुलिस मुख्यालय, भवानी भवन ले जाया गया.

सरकारी वकील बिवाश चटर्जी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है और पुलिस हिरासत (PC) की मांग स्वीकार कर ली गई है. उन्हें दोबारा पेश करने की अगली तारीख इसी महीने की 24 तारीख है.

कौन हैं ये तीनों आरोपी?

शुभेंदु अधिकारी की हत्या मामले में बंगाल पुलिस ने जिन तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह के रूप में हुई है. राज सिंह यूपी के बलिया का रहने वाला है. पश्चिम बंगाल और यूपी पुलिस के संयुक्त अभियान में उसे अयोध्या से गिरफ्तार किया गया. राज वारदात के बाद अयोध्या में छिपा था. सूत्रों के अनुसार, राज सिंह ने चंद्रनाथ की हत्या के लिए सुपारी ली थी. इसके अलावा मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य बिहार के रहने वाले हैं.

Advertisement

कैसे पकड़े गए आरोपी?

चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में आरोपी इन लोगों को तब पकड़ा गया जब आरोपियों में से एक ने टोल प्लाजा पर यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट किया था. इससे पुलिस को उसकी लोकेशन का पता लगाने में मदद मिली. गिरफ्तार किए गए लोगों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और पुलिस हत्या में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी जुटा रही है.

बता दें कि 6 मई को चंद्रनाथ रथ को गोली मार दी गई थी. गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हत्या का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है.

Advertisement

इसके बाद चंद्रनाथ की हत्या की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया है. टीम में एसटीएफ और सीआईडी के पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया. जांच टीम के सदस्य आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश गए थे.

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर समेत 3 यूपी-बिहार से गिरफ्तार, जानें पुलिस ने कैसे बिछाया जाल

Featured Video Of The Day
Somnath Amrit Mahotsav | सोमनाथ 'स्वाभिमान पर्व' पर PM मोदी का संबोधन | PM Modi Gujarat Visit