- हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिलों में शुक्रवार रात रिक्टर स्केल पर तीव्रता पांच का भूकंप महसूस किया गया
- भूकंप का केंद्र भरमौर के आसपास था और इसकी गहराई लगभग पांच किलोमीटर थी, झटके करीब पांच सेकंड तक महसूस हुए
- भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है
हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.0 आंकी गई. चंबा और कांगड़ा जिले के अलावा भी आसपास के कई इलाकों में लगभग पांच सेकंड तक लोगों ने भूकंप के बड़े झटके महसूस किए.
An earthquake of magnitude 5.0 on the Richter Scale hits Chamba, Himachal Pradesh: National Centre for Seismology
— ANI (@ANI) June 5, 2026
भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए. हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप 10 बजकर 4 मिनट पर आया. वहीं भूकंप का केंद्र भरमौर के आसपास बताया जा रहा है और गहराई 5 किलोमीटर थी. वहीं तीव्रता 5.0 आंकी गई.
भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप की गतिविधियां सामान्य मानी जाती हैं क्योंकि भारत कई सक्रिय फॉल्ट लाइनों पर स्थित है. उत्तर-पूर्वी भारत सहित हिमालय रेंज भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है. यह क्षेत्र भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट की टेक्टॉनिक गतिविधियों के कारण बार-बार कंपन महसूस करता रहता है.