महिलाओं के अधिकार के लिए आज भी डटे हैं : UP में 40% टिकट महिलाओं को देने पर राहुल गांधी

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी. प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं.

विज्ञापन
Read Time: 23 mins
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी.
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाने की घोषणा के बाद मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकार के लिए पहले भी डटी थी और आज भी डटी है. उन्होंने अपना एक पुराने भाषण और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आज के संवाददाता सम्मेलन के अंश इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये.

राहुल गांधी ने कहा, ‘महिलाओं के अधिकार के लिए पहले भी डटे थे,अब भी डटे हैं!'

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं. प्रियंका ने लखनऊ में संवाददताओं से बातचीत में जोर देकर यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में पूरी तरह से सत्ता में भागीदार बनें. उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर समाज में बदलाव चाहती हैं तो वह राजनीति में आएं और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें.

Advertisement

कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक करार दिया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, ‘उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी जी द्वारा कांग्रेस पार्टी की ओर से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्णय ऐतिहासिक है. यह राजनीति को नई दिशा, महिलाओं को आत्मबल देगा. अब उत्तरप्रदेश की महिलाएं डरेंगी नहीं बल्कि मजबूती से कहेंगी.'

Advertisement
Advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘प्रियंका गांधी जी द्वारा उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा स्वागतयोग्य है. कांग्रेस पार्टी ने देश को महिला राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दिए लेकिन भाजपा आजतक किसी महिला को पार्टी का अध्यक्ष तक नहीं बना पाई है.'

Advertisement

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रियंका गांधी की घोषणा को ‘क्रांतिकारी कदम' करार देते हुए कहा कि इससे महिलाओं को समान अवसर और समान अधिकार मिलने में मदद मिलेगी.

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, महिलाओं को 40 फीसद टिकट

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Abu Azmi Exclusive: Maharashtra किसी के बाप का नहीं: Abu Azmi | Language Controversy | Top Story
Topics mentioned in this article