आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, संगठित अपराध... भारत-ब्रिटेन वार्ता में इन मुद्दों पर खास फोकस

India-UK Meeting: बैठक का समापन दोनों देशों की मौजूदा सहयोग स्तर पर पारस्परिक संतुष्टि और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने की गति को बनाए रखते हुए द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति के साथ हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली में हुई भारत-ब्रिटेन गृह मामलों की छठी वार्ता.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और ब्रिटेन के गृह मामलों पर छठी वार्ता दिल्ली में सीमा प्रबंधन सचिव राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई
  • ब्रिटेन की ओर से गृह कार्यालय के द्वितीय स्थायी सचिव साइमन रिडले ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया
  • बैठक में खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों, मादक पदार्थों की तस्करी, प्रवासन और साइबर सुरक्षा पर सहयोग पर चर्चा हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारत-ब्रिटेन गृह मामलों पर छठी वार्ता (एचएडी) आज नई दिल्ली में आयोजित की गई. सीमा प्रबंधन सचिव राजेंद्र कुमार ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का और ब्रिटेन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह कार्यालय के द्वितीय स्थायी सचिव  साइमन रिडले ने किया. बैठक में दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान दोनों देशों ने मौजूदा सहयोग का आकलन किया.

ये भी पढ़ें- ट्रूडो की गलती सुधारेंगे कार्नी? मुंबई में लैंडिंग के साथ ही कनाडाई PM का 'मिशन इंडिया' शुरू

इसके साथ ही खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों और ब्रिटेन में भारत विरोधी समूहों की गतिविधियां, मादक पदार्थों की तस्करी, प्रवासन, आपराधिक न्याय और कानून प्रवर्तन सहयोग, साइबर सुरक्षा सहित आतंकवाद और संगठित अपराधों आदि के खिलाफ सक्रिय सहयोग के लिए पारस्परिक हितों और तालमेल के अन्य क्षेत्रों की पहचान की. ब्रिटेन में भारतीय गणमान्य व्यक्तियों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा में उल्लंघन को लेकर भारत की चिंताओं पर भी विशेष ध्‍यान दिया गया.

बैठक का समापन दोनों देशों की मौजूदा सहयोग स्तर पर पारस्परिक संतुष्टि और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने की गति को बनाए रखते हुए द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति के साथ हुआ.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Mamata Banerjee को फिर हराएंगे Suvendu Adhikari? | Exit Poll