भारत और ब्रिटेन के गृह मामलों पर छठी वार्ता दिल्ली में सीमा प्रबंधन सचिव राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई ब्रिटेन की ओर से गृह कार्यालय के द्वितीय स्थायी सचिव साइमन रिडले ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया बैठक में खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों, मादक पदार्थों की तस्करी, प्रवासन और साइबर सुरक्षा पर सहयोग पर चर्चा हुई