'वे झारखंड के शेर हैं...' : चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपई सोरेन उन नेताओं में शामिल रहे हैं, जिनके संघर्षों की बदौलत अलग झारखंड का निर्माण हुआ. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ऐसे नेता को अपमानित किया है. अब वे भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और नए झारखंड के निर्माण का संकल्प लेकर आए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह (चंपई सोरेन) झारखंड के शेर हैं. जनता उनका सम्मान करती है. वह झारखंड को बचाने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं.

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपई सोरेन उन नेताओं में शामिल रहे हैं, जिनके संघर्षों की बदौलत अलग झारखंड का निर्माण हुआ. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ऐसे नेता को अपमानित किया है. अब वे भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और नए झारखंड के निर्माण का संकल्प लेकर आए हैं.

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया. वो केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड चुनाव के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए.

झारखंड की राजनीति में ‘कोल्हान टाइगर' के नाम से मशहूर रहे 68 वर्षीय चंपई सोरेन सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे हैं. पांच महीने तक मुख्यमंत्री रहने के अलावा वह राज्य सरकार में तीन बार मंत्री भी रहे हैं. लगभग 45 वर्षों से झामुमो के साथ राजनीति करने वाले चंपई सोरेन पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन के अनन्य सहयोगी रहे हैं.

Featured Video Of The Day
India Vs England T20 WC Semi Final: Sanju Samson के तूफान के बाद Jasprit Bumrah ने कैसे बचाया
Topics mentioned in this article