NCP नेता शरद पवार की अब कैसी है तबीयत? बेटी सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा अपडेट

NCP नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हॉस्पिटल में शरद पवार के साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले भी पहुंचे है. फिलहाल उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एनसीपी नेता शरद पवार और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शरद पवार को खांसी और सांस लेने में तकलीफ के कारण पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
  • सीटी स्कैन में छाती में संक्रमण पाया गया और उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में रखा गया है.
  • शरद पवार के साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले और सांसद सदानंद सुले भी अस्पताल में मौजूद हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:

Sharad Pawar health Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)-शरदचंद्र पवार (शप) के प्रमुख शरद पवार को खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सोमवार को बारामती में उनके आवास से पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि सीटी स्कैन जांच में छाती में संक्रमण पाया गया है. ग्रांट ने बताया, “सभी जांचों के बाद हम उन्हें (पवार को) एक दिन के लिए भर्ती कर सकते हैं.'' उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम उनकी जांच कर रही है और आगे का इलाज उसी के अनुसार किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि 85 वर्षीय नेता को दोपहर में अस्पताल लाया गया था.

शरद पवार की अब कैसी है तबीयत, बेटी ने दिया अपडेट

NCP नेता शरद पवार की तबीयत पर बेटी सुप्रिया सुले ने अपडेट दिया है. सुप्रिया सुले से थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखे एक पोस्ट में लिखा- "बाबा को सीने में जकड़न हो गई है. उन्हें 5 दिन तक एंटीबायोटिक्स लेनी होंगी. सौभाग्य से बाकी सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर सामान्य हैं. आप सभी की शुभकामनाओं और निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद. सभी डॉक्टरों को मेरी ओर से हार्दिक धन्यवाद."

शरद पवार की तबीयत पर बेटी सुप्रिया सुले का पोस्ट.

बेटी सुप्रिया सुले और सांसद सदानंद भी साथ

अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद पवार को व्हीलचेयर पर अस्पताल के अंदर ले जाया गया. हालांकि पवार स्वयं ही वाहन से उतरे थे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुंह के कैंसर से उबर चुके पवार गले में संक्रमण, लगातार खांसी और सीने में जकड़न से पीड़ित हैं. उनके साथ उनकी बेटी व लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी थे.

पुणे के हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंचे एनसीपी नेता शरद पवार.

बारामती से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पुणे के लिए रवाना, शरद पवार से करेंगी मुलाकात

शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आने के बाद महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार उनसे मिलने के लिए पुणे रवाना हो चुकी हैं. वो बारामती से पुणे के लिए रवाना हो चुकी हैं. जानकारी के अनुसार, वह पुणे में शरद पवार से मुलाकात करेंगी. शरद पवार को सांस लेने में तकलीफ के कारण फिलहाल पुणे में उनका उपचार चल रहा है.

सुनेत्रा पवार उनकी सेहत का हालचाल जानने के लिए अस्पताल या उनके आवास पर भेंट कर सकती हैं. जानकारी ये भी मिल रही है की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल मुंबई में अपना पदभार संभालेंगी. पदभार संभालने से पहले आज शरद पवार से पुणे में मुलाक़ात करेंगी.


यह भी पढ़ें - सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण में क्यों नहीं पहुंचे शरद पवार और सुप्रिया सुले?

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | इजरायल के हमले में ईरान की ताबाही की सबसे बड़ी वजह China कैसे? | Trump | China