आप के 7 सांसद आए हाथ, जानिए राज्यसभा में कितनी बढ़ गई बीजेपी की ताकत

आम आदमी पार्टी के सात राज्य सभा सांसदों के बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही राज्य सभा में बीजेपी काफी मजबूत हो गई है. आइए जानते हैं अब संसद के उच्च सदन में बीजेपी और उसके सहयोगियों की संख्या कितनी हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

राघव चड्ढा और संदीप पाठक के साथ आम आदमी पार्टी के सात राज्य सभा सदस्य शुक्रवार को बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की. इससे संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा में बीजेपी और मजबूत हो गई. आप के सांसदों के इस कदम से राज्य सभा में बीजेपी के सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो जाएगी. इससे पहले राज्य सभा में बीजेपी के 106 सासंद थे. वहीं अगर इसमें एनडीए में शामिल अन्य दलों के सांसदों की संख्या भी शामिल कर लिया जाए यह संख्या बढ़कर 141 हो जाती है.

कौन कौन गया है या जाएगा बीजेपी

दिल्ली के कांस्टीट्यशन क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की. चड्ढा ने दावा किया है कि उनके समेत आप के राज्य सभा अशोक मित्तल, संदीप पाठत, स्वाति मालिवाल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और विक्रम सिंह  बीजेपी में शामिल होंगे. राज्य सभा में आप के कुल 10 सदस्य थे. इनमें से सात सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं, यानि को पार्टी के दो तिहाई सांसद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. ऐसे में इन नेताओं पर दल-बदल कानून की धाराएं लागू नहीं होंगी.

आप के सांसदों का यह कदम बीजेपी के लिए अप्रैल के महीने में दोहरी खुशी के समान है.इससे पहले देश के 10 राज्यों में राज्य सभा की 37 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 13 सीटें जीती थीं. वहीं बीजेपी समेत एनडीए ने इस चुनाव में 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इससे बीजेपी की 245 सदस्यों वाली राज्य सभा में सदस्यों की संख्या 106 हो गई थी. लेकिन वह बहुमत के लिए जरूरी 123 सीटों से अभी भी पीछे थी. आप के सांसदों के मिलने से बीजेपी इसके और करीब हो गई है. राज्य सभा में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत हासिल करने के लिए 10 और सीटें जीतनी होंगी.इसके लिए उसे इस साल जून और नवंबर में होने वाले राज्य सभा चुनाव तक का इंतजार करना होगा. 

राज्य सभा में एनडीए का कुनबा

बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए ने राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा 2024 में ही हासिल कर लिया था. इस समय राज्य सभा में जेडीयू के चार, एआईएडीएमके के पांच, एजीपी का एक, जेडीएस का एक, एनसीपी के चार, शिवसेना के दो, टीडीपी के दो, आरएलएम का एक, आरपीआई(ए) का एक, एनपीपी का एक, पीएमके का एक, आरएलडी का एक और दो निर्दलीय सांसद हैं.राज्य सभा में अभी राष्ट्रपति की ओर से नामित सात सदस्य हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे... 7 सांसदों के टूटने पर AAP का आया पहला रिएक्शन

Featured Video Of The Day
खाड़ी से फंडिंग, ब्रेनवॉश सेंटर, यूपी में धर्मांतरण का नेटवर्क, छांगुर बाबा के चार्जशीट में खुलासे
Topics mentioned in this article