बजट सत्र का दूसरा चरण : ईरान-इजरायल युद्ध और स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर हंगामे के आसार

विपक्षी दल रूसी तेल की खरीद जारी रखने, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के बयानों पर सरकार की शुरुआती चुप्पी और हाल ही में एक ईरानी युद्धपोत को गिराए जाने जैसी घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में हैं, जिससे सदन में तीखी बहस और गतिरोध की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है.
  • विपक्षी दल ईरान-इजरायल युद्ध और रूस से तेल खरीद को लेकर सरकार को कड़ी आलोचना का सामना कराएंगे.
  • कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार की कमजोरी और भारत की वैश्विक साख में गिरावट का दावा किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

संसद के आगामी बजट सत्र के दूसरे चरण में भारी हंगामे के आसार हैं, क्योंकि इसमें वैश्विक संघर्षों और आंतरिक संसदीय मुद्दों की गूंज सुनाई देगी. इस सत्र के दौरान न केवल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा होगी, बल्कि ईरान-इजरायल युद्ध पर भारत सरकार का रुख भी विपक्ष के निशाने पर रहने वाला है.

विपक्षी दल रूसी तेल की खरीद जारी रखने, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के बयानों पर सरकार की शुरुआती चुप्पी और हाल ही में एक ईरानी युद्धपोत को गिराए जाने जैसी घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में हैं, जिससे सदन में तीखी बहस और गतिरोध की स्थिति बन सकती है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि वर्तमान सरकार बहुत कमजोर है और भारत की वैश्विक साख पहले इतनी कमजोर नहीं रही है जितनी आज है. रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘बजट सत्र के दूसरे चरण में कई बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे रहने वाले हैं. भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, रूस से भारत द्वारा तेल खरीद को लेकर अमेरिका का लगातार दबाव, ईरान के सर्वोच्च नेता तथा कई सैन्य नेताओं की लक्षित हत्याएं और पूरे पश्चिम एशिया में फैल चुका संघर्ष महत्वपूर्ण विषय हैं.''

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आगामी सोमवार (9 मार्च) से शुरू होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस सत्र के पहले दो दिनों को लेकर अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. BJP की तरफ से जारी इस व्हिप में कहा गया है कि लोकसभा में उसके सभी सांसद 9 और 10 मार्च को होने वाली कार्रवाई के दौरान मौजूद रहें.

Advertisement

बताया जा रहा है कि आगामी सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है. BJP ने सांसदों से कहा है कि वो बताई गई तारीख पर पूरे दिन सदन में रहें. सांसदों को बताया गया है कि 9 और 10 मार्च को कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य भी आ सकता है, ऐसे में सभी बीजेपी सांसदों का सदन में होना जरूरी है.

ये भी पढें : संसद का बजट सत्र: BJP ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों के लिए क्यों जारी किया व्हिप, जान लीजिए 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shahbaz Sharif Middle East दौरे पर, Pakistan Economy Crisis में कर्ज के लिए हाथ फैलाए!
Topics mentioned in this article