सारा अली खान को अब केदारनाथ दर्शन के लिए देना होगा एफिडेविट, जानें गैर हिंदुओं के प्रवेश के लिए क्या हैं नियम

केदारनाथ धाम में अभिनेत्री सारा अली खान कई बार दर्शन के लिए आ चुकी हैं. उनकी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग भी यहीं हुई थी, इसलिए उनका धाम से विशेष लगाव रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर–सनातनी के प्रवेश के लिए सनातन धर्म में आस्था का शपथ पत्र अनिवार्य होगा.
  • मंदिर समिति अध्यक्ष ने कहा कि आस्था की लिखित घोषणा देने वाले श्रद्धालु धाम में दर्शन कर सकते हैं.
  • मंदिर समिति शपथ पत्र का प्रारूप मंदिर परिसर में उपलब्ध कराएगी जिससे श्रद्धालु वहीं पर इसे भर सकेंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर–सनातनी श्रद्धालु प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें एक एफिडेविट या लिखित घोषणा देनी होगी कि वे हिंदुत्व और सनातन धर्म में आस्था रखते हैं. यह बात बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. इससे पहले समिति की बोर्ड बैठक में गैर–सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया था.

प्रेस वार्ता में गैर–सनातनियों के प्रवेश संबंधी सवाल पर हेमंत द्विवेदी ने कहा कि जो लोग हिंदू धर्म और सनातन परंपराओं में आस्था रखते हैं और इसे लिखकर देने को तैयार हैं, वे धाम में आ सकते हैं. इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान केदारनाथ आ सकती हैं, तो उन्होंने कहा कि यदि वे भी एफिडेविट में यह लिखकर दें कि उन्हें सनातन धर्म और हिंदुत्व में विश्वास है, तो वे भी आ सकती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर समिति इस शपथ पत्र का प्रारूप उपलब्ध कराएगी.

हाल ही में हुई बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया था कि धामों में गैर–सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए. इसके बाद समिति अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की आस्था की पुष्टि के लिए शपथ पत्र की व्यवस्था की जाएगी. यह शपथ पत्र मंदिर परिसर में ही उपलब्ध रहेगा, ताकि इच्छुक श्रद्धालु वहीं पर इसे भर सकें.

केदारनाथ धाम में अभिनेत्री सारा अली खान कई बार दर्शन के लिए आ चुकी हैं. उनकी पहली फिल्म ‘केदारनाथ' की शूटिंग भी यहीं हुई थी, इसलिए उनका धाम से विशेष लगाव रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पूछा गया कि अब सारा अली खान को प्रवेश के लिए क्या करना होगा, तो मंदिर समिति अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें भी बाकी लोगों की तरह लिखित घोषणा देनी होगी कि वे हिंदुत्व और सनातन धर्म में आस्था रखती हैं, तभी वे दर्शन कर सकेंगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें :  युद्ध के बीच दुश्मन पर फिदा हुए ट्रंप, बोले- शतरंज की बिसात पर ईरान के 'धुरंधरों' से खेल रहा हूं

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या ईरान में जमीनी हमला करेंगे Donald Trump? | Iran War News |Dekh Raha Hai India