बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर–सनातनी के प्रवेश के लिए सनातन धर्म में आस्था का शपथ पत्र अनिवार्य होगा. मंदिर समिति अध्यक्ष ने कहा कि आस्था की लिखित घोषणा देने वाले श्रद्धालु धाम में दर्शन कर सकते हैं. मंदिर समिति शपथ पत्र का प्रारूप मंदिर परिसर में उपलब्ध कराएगी जिससे श्रद्धालु वहीं पर इसे भर सकेंगे.