टेबल-कुर्सी हटीं, जमीन पर बैठकर नोटों की गिनती... सख्त हुए राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम

अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट ने दान गिनती के नियम कड़े कर CCTV निगरानी 24 घंटे कर दी गई है. अब गद्दे बिछाकर नोट गिनने का नया तरीका अपनाया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दान चोरी के बाद अयोध्‍या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बदले नियम
अयोध्‍या:

टेबल-कुर्सी हटी, जमीन पर गद्दे बिछाकर नोटों की गिनती और सख्त सीसीटीवी निगरानी... अयोध्‍या में श्री राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले के सामने आने के बाद ट्रस्‍ट के अधिकारियों ने कई नियमों को बदल दिया है. चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी और पुलिस ने 8 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. लाखों रुपये आरोपियों के ठिकानों से बरामद किये जा चुके हैं. इस दौरान श्रीराम मंदिर ट्रस्‍ट ने भी नियमों को सख्‍त कर दिया है, ताकि चढ़ावा चोरी पर पूरी तरह से लगाम लग सके. 

चोरी के बाद दान गिनती के नियम बदले

राम मंदिर ट्रस्ट ने काउंटिंग रूम के नियमों में आमूलचूल बदलाव कर दिए हैं. अब नोटों की गिनती टेबल-कुर्सी पर बैठकर नहीं, बल्कि जमीन पर गद्दे और प्लाईवुड बिछाकर की जाएगी, ताकि कपड़ों या मेज के नीचे पैसे छिपाने की गुंजाइश न रहे. पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए काउंटिंग रूम पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे सीधी और कड़ी निगरानी रखी जा रही है. 

कर्मचारियों की गतिविधियों पर सख्त पाबंदी

नए नियमों के अनुसार, दान की गिनती के दौरान किसी भी कर्मचारी को आपस में बात करने की बिल्कुल इजाजत नहीं होगी. अगर कोई कर्मचारी बार-बार बाथरूम जाता है, तो उस पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी और कैंटीन में भी ज्यादा देर बैठने की छूट नहीं मिलेगी. मॉनिटरिंग रूम में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान अपनी जगह छोड़ने की मनाही है. काउंटिंग करने वाले कर्मचारी पहले की तरह ही डार्क ब्लू ड्रेस कोड में रहेंगे, ताकि उन पर दूर से भी नजर रखी जा सके.

ये भी पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विवाद के बीच VHP का बदला प्लान, अयोध्या की बजाय अब दिल्ली में जुटान

Advertisement

राम मंदिर दान चोरी के पैसे से गर्लफ्रेंड को दिया मंहगा फोन? 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला के 15 लाख रुपये से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी सामने आई है. उसने कई लोगों को पैसे ट्रांसफर किए और कुछ लोगों को कैश दिया. पुलिस अब पता लगा रही है कि ये पैसा कहीं दान की चोरी से तो नहीं जुड़ा है. जांच में यह भी पता चला है कि अविनाश ने अपनी एक महिला दोस्त को करीब 2 लाख रुपये नकद और एक महंगा मोबाइल फोन गिफ्ट किया था. अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतना पैसा उसके पास कहां से आया? जांच में यह बात भी सामने आया है कि अविनाश का भाई कई बार ड्यूटी के बाद कैश लेकर योग केंद्र जाते देख चुका था. जब भाई ने पूछा कि इतना पैसा कहां से आता है, तो अविनाश ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. बाद में उसके भाई अभिषेक ने अनुकल्प से पूछा कि इतना कैश कहां से आ रहा है, उसने कहा कि मंदिर में जजमान खुश होकर पैसे दे देते हैं और दर्शन में मदद के बदले भी लोग पैसे दे जाते हैं? साथ ही उसने कहा कि इस बारे में दोबारा कोई बात मत करना. पुलिस अब इन सभी बातों की सच्चाई की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें :- अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, 2 साल से तैनात SP को हटाया, विजय शंकर मिश्रा नए नोडल प्रभारी

Advertisement
Featured Video Of The Day
मैदान से पहाड़, कुदरत की दहाड़, मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी
Topics mentioned in this article
Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ram Mandir Donation Row