गणतंत्र दिवस की झांकियों में रामलला ने मोह लिया मन, देखें दूसरे राज्यों की भी मनमोहक झलक

गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day 2024) के दौरान कर्तव्य पथ पर अलग-अलग राज्यों की झाकियों ने पूरे देश का मन प्रफुल्लित कर दिया. यूपी, गुजरात,मेघालय,तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों की झांकियों पर सबकी निगाहें टिकी रहीं.

विज्ञापन
Read Time: 25 mins
गणतंत्र दिवस की झांकियों में रामलला.
नई दिल्ली:

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ का नजारा आज अलग ही था. अलग-अलग राज्यों की झांकियों (Republic Day 2024 Jhanki) ने वहां मौजूद लोगों का ही नहीं बल्कि पूरे देश का मन मोह लिया. जिन लोगों ने टीवी पर इन झाकियों को देखा, वह भी खुद को गर्वांतित महसूस कर रहा था.इन झाकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही. अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की थीम पर उत्तर प्रदेश की झांकी कर्तव्य पथ पर पूरी शान के साथ उतरी. वहीं मेघालय, गुजरात, मध्य प्रदेश की झांकियों ने भी मन मोह लिया. 
ये भी पढ़ें-75वां गणतंत्र दिवस LIVE : कर्तव्य पथ पर भारत के शौर्य और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन | देखें PHOTOS

UP की झांकी में रामलला की झलक

गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही. अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर बनी इस झांकी में पांच साल के रामलला को हाथों में धनुष लिए दर्शाया गया. झांकी पर ऋषि-मुनियों के साथ सनातन परंपरा का अद्भुद नजारा देखने को मिला.  

मध्य प्रदेश की झांकी

मध्य प्रदेश की झांकी में राज्य की आत्मनिर्भर और प्रगतिशील महिलाओं की यात्रा को दर्शाया गया. झांकी के माध्यम से संदेश दिया गया कि राज्य ने अपनी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सीधे विकास प्रक्रिया में शामिल करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. झांकी के अगले हिस्से में भारतीय वायु सेना की पहली महिला फाइटर पायलट मध्य प्रदेश के रीवा जिले की अवनी चतुर्वेदी को दिखाया गया.
 

मेघालय की झांकी में चेरी ब्लॉसम

मेघालय की झांकी में राज्य के चेरी ब्लॉसम के फूलों का मनमोहक नजारा देखने को मिला. धीरे-धीरे लहराते फूलों से सजे चेरी ब्लॉसम के पेड़ मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य पैदा करते हैं. कोमल पंखुड़ियां जमीन पर शांति और सुंदरता का एहसास कराती हैं.  झांकी डावकी में उमंगोट नदी के किनारे मीठे पानी के एक स्कूबा डाइविंग स्थल को भी दर्शा रही थी.
 

Advertisement

तेलंगाना की झांकी में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की झलक

तेलंगाना की झांकी में उन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत के प्रति सम्मान को दर्शाया गया जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मार्गदर्शक बनकर सामने आए थे. झांकी में कोमाराम भीम, रामजी गोंड और चित्याललम्मा (चकलिल्लम्मा) जैसे नेताओं के वीरतापूर्ण प्रयासों की झलक दिखाई गई, जिनकी अदम्य भावनाएं इस क्षेत्र की लोककथाओं का अभिन्न हिस्सा बन गई हैं.
 

Advertisement

गुजरात की झांकी में 'धोर्डो' मुख्य आकर्षण

भारत के पश्चिमी सिरे पर स्थित कच्छ के रण का प्रवेश द्वार धोर्डो गुजरात की झांकी का मुख्य आकर्षण रहा. धोर्डो ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र की सर्वश्रेष्ठ गांवों की सूची में जगह बनाई थी. झांकी ने इस सीमावर्ती गांव को गुजरात के पर्यटन विकास के वैश्विक प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया.
 

Advertisement

ISRO की झांकी में चंद्रयान-3, आदित्य एल-1

इसरो की झांकी बेहद आकर्षक रही और इसमें चंद्रयान-3, आदित्य एल-1 को प्रमुखता दी गई. झांकी में इसरो के विभिन्न मिशनों में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी को भी प्रदर्शित किया गया. इसरो अगले वर्ष भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान को अंजाम देने की योजना बना रहा है.
 

Advertisement

छत्तीसगढ़ की झांकी में ‘मुरिया दरबार'

छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य के बस्तर क्षेत्र में सामुदायिक स्तर पर निर्णय लेने की 600 साल पुरानी आदिवासी परंपरा ‘मुरिया दरबार' को दर्शाया गया. ‘मुरिया दरबार' प्राचीन काल से आदिवासी समुदायों में मौजूद लोकतांत्रिक चेतना और पारंपरिक लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है और साथ ही भारत में लोकतंत्र की उत्पत्ति और विकास की कहानी भी प्रस्तुत करता है.
 

लद्दाख की झांकी में महिला सशक्तीकरण

लद्दाख की झांकी ने महिला सशक्तीकरण के साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश की प्रगति की यात्रा की एक मनमोहक झलक पेश की. झांकी के ट्रैक्टर वाले हिस्से में लड़कियों को बर्फ में आइस हॉकी खेलते हुए दिखाया गया, जो केंद्र शासित प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की यात्रा को दर्शाता है. 

ये भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस पर फिर चर्चा में PM मोदी की पगड़ी, जानें क्या है खासियत?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Uttarkashi Cloudburst: झील से पानी आएगा... तो कहां जाएगा | Uttarakhand Floods5 Ki Baat