जनगणना में ड्यूटी से इनकार पड़ा भारी, 10 शिक्षकों‑कर्मचारियों पर दर्ज होगी FIR

नागपुर में जनगणना 2026-27 ड्यूटी से इनकार करना 10 शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों को भारी पड़ा. नगर निगम ने यशोधरा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं. आदेश न मानने पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जनगणना 2026‑27 के कार्य में लापरवाही बरतना नागपुर के कुछ शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों को महंगा पड़ गया है. नागपुर महानगरपालिका ने सख्त कार्रवाई करते हुए जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले 10 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों और प्रगणकों ने अपने नियुक्ति आदेश स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. इस मामले में नागपुर नगर निगम के सतरंजीपुरा जोन क्रमांक‑7 के सहायक आयुक्त एवं चार्ज ऑफिसर ने सोमवार को यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका में गैंगस्टर भानु राणा की हत्या, 'सरपंच बॉस' के फेसबुक पोस्ट में बताया- लॉरेंस बिश्नोई ने क्‍यों मरवाया?

सूत्रों का कहना है कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र राज्य जनगणना निदेशालय के निर्देशों के अनुसार जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्यों के लिए शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की तैनाती अनिवार्य है. इसके अलावा RTE एक्ट 2009 की धारा 27 शिक्षकों को जनगणना जैसे राष्ट्रीय कर्तव्यों में लगाए जाने की अनुमति देती है.

Advertisement

जिम्मेदारी से बचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगा एक्शन

नियुक्ति आदेश लेने से मना करने या जिम्मेदारी से बचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11, भारतीय दंड संहिता की धारा 187 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 'भारत ने न्यूक्लियर प्रोग्राम के दूसरे चरण में बनाई बड़ी उपलब्धि', PM मोदी ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को दी बधाई

Advertisement

FIR दर्ज कराने के निर्देश

इस पूरे मामले में नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता पुरुषोत्तम कांठवार को पुलिस से समन्वय कर FIR दर्ज कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | परदे के पीछे 'त्रिदेव' कर रहे मदद! | Iran Israel War