रैपर बादशाह को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, लुक आउट नोटिस भी वापस

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि बादशाह मामले की जांच में शामिल हो रहे हैं ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की फिलहाल जरूरत नहीं है. आपको बता दें कि बादशाह के एक गाने के बोल को लेकर मामला दर्ज किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बादशाह को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने बादशाह की गिरफ्तारी टटीरी गाने के विवाद में फिलहाल रोक लगा दी है
  • बादशाह के खिलाफ जारी लुक आउट नोटिस को भी कोर्ट के आदेश के बाद वापस लिया जाएगा
  • हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है और बादशाह की गिरफ्तारी जल्द होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को उनके टटीरी गाने को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने सिंगर को राहत देते हुए पुलिस को आदेश दिया है कि इस मामले में अभी बादशाह की गिरफ्तारी ना की जाए. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि बादशाह मामले की जांच में शामिल हो रहे हैं ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की फिलहाल जरूरत नहीं है. कोर्ट के इस आदेश के बाद अब उनके खिलाफ जारी किया गया लुक आउट नोटिस भी वापस लिया जाएगा. 

आपको बता दें कि सिंगर पर दो एफआईआर हुई थी. अब सिंगर की गिरफ्तारी भी जल्द ही हो सकती है. हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के मुताबिक, सिंगर के मामले में मजबूती से जांच की जा रही है. रेणु भाटिया ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा था कि बादशाह की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी, क्योंकि हमारे वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि मामले में गंभीर तरीके से उनके मामले की जांच हो रही है और उनकी गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी. गाने में फिल्माई गई बसों के इस्तेमाल और ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई पर बात करते हुए रेणु भाटिया ने बताया था कि गाने में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा था कि बिना इजाजत के सरकारी चीजों का इस्तेमाल गलत है. दिल्ली में बस में हुआ अपराध सभी को याद होगा और अगर कोई घटना सरकारी बसों में होती है, तो जिम्मेदारी किसकी होगी? हमारी सरकारी बसों के साथ, हमारी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ कोई ऐसे ही मिसयूज कर लेगा, तो क्या हम ऐसे ही देखते रहेंगे? ऐसा नहीं होगा. मेरा मानना है कि इतनी बादशाहत नहीं चलने देनी चाहिए, क्योंकि यह हमारे फ्यूचर को प्रभावित करता है.

रेणु भाटिया ने आगे सभी राज्य के महिला आयोग और बड़े पदों पर बैठी महिलाओं से निवेदन किया कि वे ऐसे सिंगर्स से अपने देश की महिलाओं और संस्कृति को बचाएं. उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश के महिला आयोग ने मामले में कार्रवाई की और प्रदेश में होने वाले उनके कार्यक्रमों पर रोक भी लगाई. मेरा सभी बड़े पदों पर बैठी महिलाओं से अपील है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले या हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जरूर दर्ज कराएं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘टटीरी' गाने के विवाद में फंसे रैपर बादशाह, महिला आयोग ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग से बदलेगी सरकार? | Exit Poll Results 2026
Topics mentioned in this article