रैपिडो बाइक ड्राइवर के अकाउंट में 331 करोड़ रुपये होने पर कंपनी का आया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला

ईडी अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ‘वनएक्सबेट’ ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच करते हुए ‘रैपिडो’ ड्राइवर तक पहुंचा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जांच में पता चला कि चालक दिल्ली के एक साधारण इलाके में दो कमरों वाली झुग्गी में रहता है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रैपिडो बाइक ड्राइवर के खाते में भारी राशि आने पर कंपनी ने अपनी भूमिका से इनकार किया है.
  • जांच में पाया गया कि ड्राइवर दिल्ली की झुग्गी में रहता है.
  • जमा राशि में से एक करोड़ रुपये से अधिक राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य शादी समारोह पर खर्च हुए हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आठ महीनों के भीतर 331 करोड़ रुपये से अधिक राशि एक बैंक खाते में जमा होने के पीछे की जांच करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रैपिडो बाइक ड्राइवर के दरवाजे पर पहुंची. जांचकर्ताओं ने बिना समय गंवाए यह पता लगाया कि यह अवैध राशि ठिकाने लगाने के लिए एक ‘म्यूल' खाते के इस्तेमाल का मामला है. रैपिडो बाइक ड्राइवर के अकाउंट में 331 करोड़ रुपये आने पर कंपनी का कहना है कि उससे इसका कोई लेना-देना नहीं है. 

रैपिडो के एक प्रवक्ता ने कहा, "उल्लेखित व्यक्ति बाइक टैक्सी सेवाओं के लिए हमारे साथ जुड़े दो करोड़ पंजीकृत कैप्टन में से एक है. गिग इकॉनमी के कई कर्मचारियों की तरह, वह कई प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ा हो सकता है. जांच के दायरे में आए इस मामले में रैपिडो की कोई भूमिका या संलिप्तता नहीं है. कथित कार्रवाइयां उस व्यक्ति की निजी हैं." कंपनी इस तरह के किसी भी व्यवहार का समर्थन या बर्दाश्त नहीं करती है और पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और कानून के अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

ईडी अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ‘वनएक्सबेट' ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच करते हुए ‘रैपिडो' ड्राइवर तक पहुंचा. अधिकारियों के अनुसार, चालक के बैंक खाते में 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच कुल 331.36 करोड़ रुपये जमा हुए. संघीय एजेंसी ने चालक के बैंक रिकॉर्ड में दिए गए पते पर छापा मारा.

झुग्गी में रहता है चालक

जांच में पता चला कि चालक दिल्ली के एक साधारण इलाके में दो कमरों वाली झुग्गी में रहता है और जीविका के लिए दिनभर मोटरसाइकिल चलाता है. ईडी का ध्यान इस बात पर भी गया कि जमा राशि में से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम राजस्थान के उदयपुर के एक होटल में आयोजित “भव्य शादी समारोह” के खर्चों के लिए इस्तेमाल की गई थी. अधिकारियों के अनुसार, यह शादी गुजरात के एक युवा नेता से जुड़ी है, जिन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran से जंग में अपने ही घर में हार गए ट्रंप? Approval Rating गिरकर 33% रह गई | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article