समाज में एकता और शांति की अपील... PM मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दीं रमजान की शुभकामनाएं

रमज़ान का चांद दिखने के बाद अगले दिन से पवित्र महीने का आगाज़ हो जाता है और अगले 30 दिन तक मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक खाते-पीते नहीं है. साथ में शाम में मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जाती है जिसे ‘तराहवी’ कहा जाता है. इस नमाज़ में पूरे कुरान का पाठ किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देश में रमजान का महीना आज से शुरू हो गया है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में बादलों के कारण चांद नजर नहीं आया
  • बिहार के पटना और औरंगाबाद तथा झारखंड के कई हिस्सों में रमजान का चांद देखने की पुष्टि हुई है
  • पहला रोजा 19 फरवरी को रखा जाएगा, जो कि चांद के आधार पर तय किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

देश में रमजान के महीने का आगाज आज से हो गया है. आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिल्ली-एनसीआर में चांद के दीदार बुधवार को नहीं हुए हैं, लेकिन देश के कई हिस्सों में चांद दिखने की पुष्टि हुई. चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि बिहार के पटना और औरंगाबाद तथा झारखंड के कई हिस्सों में आम तौर पर रमजान का चांद देखे जाने की पुष्टि हुई. उन्होंने कहा कि लिहाज़ा यह तय किया गया है कि पहला रोज़ा 19 फरवरी यानी बृहस्पतिवार को होगा. देशभर में रमजान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को रमजान की हार्दिक बधाई दी.

पीएम मोदी की यह शुभकामना रमजान के पहले रोजे से एक दिन पहले आई है, जिससे देश में सद्भाव और भाईचारे का संदेश मजबूत हुआ है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, 'रमजान मुबारक. यह पवित्र महीना हमारे समाज में एकता की भावना को और बढ़ाए. हर जगह शांति और खुशहाली हो.'


वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रमजान पर बधाई दी है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'रमजान मुबारक. यह पवित्र महीना सभी के लिए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है.'

Advertisement

वरिष्‍ठ नेता और कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस अंदाज में लोगों को रमदान की शुभकामनाएं दीं...

Advertisement

ये भी पढ़ें :- बिना अनुमति चंदा मांगने वालों की अब खैर नहीं! किश्तवार प्रशासन ने रमजान 2026 के लिए जारी किए कड़े निर्देश

रमजान इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, जिसमें मुसलमान सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और कुरान की तिलावत करते हैं. यह महीना रहमत (दया), मगफिरत (माफी) और नजात (मोक्ष) का महीना माना जाता है. रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय में इफ्तार और सहरी की परंपरा विशेष रूप से देखी जाती है. लोग गरीबों को दान देते हैं, तरावीह की नमाज अदा करते हैं और कुरान की खतम करते हैं. इस महीने में चैरिटी और सामाजिक सद्भाव पर जोर दिया जाता है.

ये भी पढ़ें :- रमजान के मुबारक और पाक मौके पर अपनों को भेजें ये प्यार भरे मैसेज, मैसेज, Photos और Shayari

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने जारी किया Ayatollah Khamenei का वीडियो | Iran War News | Breaking News
Topics mentioned in this article