राम मंदिर चढ़ावा चोरी: लवकुश मिश्रा की 17 हजार थी सैलरी, एक करोड़ का बनवा रहा था घर, तस्वीरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की सैलरी तो 17 हजार रुपए थी, लेकिन वो करीब एक करोड़ की कीमत वाला मकान बनवा रहा था. NDTV लवकुश के निर्माणाधीन मकान तक पहुंची, जहां उसके पड़ोसियों से कई नई बातें भी पता चली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा के घर से एनडीटीवी की रिपोर्ट.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश करीब एक करोड़ की लागत से अयोध्या में मकान बनवा रहा था.
  • लवकुश ने अक्टूबर 2025 में पत्नी सुप्रिया के नाम जयपुरिया स्कूल के पीछे 1000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी.
  • जिसमें तीन मंजिल का मकान बनवा रहा था, मकान में लिफ्ट लगाने की तैयारी भी हो रही है.
अयोध्या:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जैसे-जैसे जांच आग बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. NDTV की टीम ने लवकुश मिश्रा के एक करोड़ की लागत से बन रहे मकान को खोज निकाला है. राम मंदिर में आने वाले चढ़ावा, नकदी को गिनने वाली टीम में शामिल लवकुश मिश्रा की सैलरी 17 हजार रुपए महीने थी. लेकिन इस सैलरी में ही लवकुश मिश्रा ने अयोध्या के शहादत गंज इलाके में जयपुरिया स्कूल के पीछे 1000 स्क्वायर फीट की एक जमीन खरीदी थी. इस जमीन पर वो तीन मंजिला मकान बनवा रहा था. 

लवकुश मिश्र का एक करोड़ का मकान

शहादत गंज इलाके में जयपुरिया स्कूल के पीछे लवकुश का तीन मंजिला मकान तैयार हो रहा है. 2 फ्लोर बन चुके थे, जबकि तीसरा बनने वाला था.
अक्टूबर 2025 में लवकुश ने 1000 स्कायर फीट ज़मीन खरीदी थी, जमीन की कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है. यह जमीन लवकुश मिश्रा ने पत्नी के नाम ली थी. अब इसपर वो तीन 3 मंजिला मकान बनवा रखा था. 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा का निर्माणाधीन मकान.
Photo Credit: NDTV

बन रहे मकान में लिफ्ट लगाने की भी तैयारी

एक फ्लोर पर बड़ी कीचन, चार कमरे, लिफ्ट लगाने के लिए स्पेस, सेकेंड फ्लोर पर 5 कमरे बनते दिखे. तीसरे फ्लोर पर सरिए निकले हुए है तीसरा फ्लोर बनाने की तैयारी थी. एक फ्लोर के कंस्ट्रक्शन फिनिशिंग में लगभग 30 लाख रुपए लगते है तो तीन फ्लोर के मकान का अनुमानित खर्च 80 से 90 लाख बताया जा रहा है. जमीन मिलाकर लवकुश मिश्रा की यह संपत्ति एक करोड़ से अधिक की होती. 

पत्नी सुप्रिया के नाम से खरीदी थी जमीन

लवकुश ने पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम जमीन खरीदी थी. सुप्रिया इसी केस में आरोपी रमाशंकर मिश्र की बेटी और अनुकल्प मिश्र की बहन है. अनुकल्प मिश्र को इस चोरी का अहम किरदार बताया जा रहा है. अनुकल्प की भी बीते कुछ महीनों में लाइफ स्टाइल चेंज हुई थी. लवकुश मिश्रा की जिस जमीन पर नया मका नबन रहा है, उस जमीन का बैनामा रजिस्ट्री अक्टूबर 2025 में हुई थी. उसका पेपर भी NDTV के पास है.

Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा के जमीन के दस्तावेज.

गिरफ्तारी से पहले तक रोज आया करता था लवकुश

पड़ोसी राजकुमार पांडे ने बताया कि लवकुश की जमीन है, रजिस्ट्री कन्फर्म है. गिरफ्तारी से पहले तक लवकुश रोज बाइक पर घर बनवाने और ठेकेदार से मिलने आया करता था. चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद इसी लवकुश मिश्रा के घर से 10 लाख रुपए गोबर के ढेर से मिले थे. कहा जा रहा है कि गबन के पैसों को ठिकाने लगाने का काम लवकुश के जिम्मे था. 

यह भी पढ़ें - जीजा-साला, ससुर-दामाद और अनिल मिश्रा से भी रिश्ता; राम मंदिर के ट्रस्ट में रिश्ता क्या कहलाता है

यह भी पढ़ें - फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ... राम मंदिर चोरी के आरोपी की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

Featured Video Of The Day
अदाणी मामले पर बोले अमेरिकी वकील - 'जज के सवाल महज प्रक्रिया का हिस्सा'
Topics mentioned in this article
Ram Mandir
Ram Mandir Donation
Ram Mandir Donation Scam
Lavkush Mishra
Ram Mandir Donation Theft Case