बीजेपी के दो उम्मीदवारों को मिले सिर्फ 1-1 वोट, इस चुनाव का रिजल्ट चौंका रहा

राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में दो बीजेपी उम्मीदवारों का नतीजा चर्चा में है. वह इसलिए क्योंकि उन्हें सिर्फ एक ही वोट मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान के दो वार्डों में दो बीजेपी उम्मीदवारों को 1-1 वोट मिला है.
NDTV/IANS
जयपुर:

क्या हो कि आप चुनाव में खड़े हों कि सिर्फ एक ही वोट मिले? वह भी तब राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार हो. ऐसा हुआ है. बीजेपी उम्मीदवारों के साथ. दो अलग-अलग वार्डों में बीजेपी उम्मीदवारों को सिर्फ 1 ही वोट मिला है. वार्ड 13 में कैलाशचंद और वार्ड 19 के लक्ष्मण कोली के खाते में सिर्फ एक ही वोट आया है.

कैलाशचंद ने डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 से चुनाव लड़ा था. वहीं, लक्ष्मण कोली धौलपुर जिले की सैपऊ नगरपालिका के वार्ड 19 से मैदान में थे. दोनों के हिस्से में एक-एक वोट ही आया.

क्या रहे नतीजे?

राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, परबतसर के वार्ड 13 में कांग्रेस उम्मीदवार हीना खानम ने 376 वोटों के साथ यह वार्ड जीता, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार राशिद खान को 195 वोट मिले.

जबकि, सैपऊ के वार्ड 19 में निर्दलीय अजय कुमार ने 108 वोट हासिल कर वार्ड में जीत हासिल की. दूसरे नंबर पर 69 वोटों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार राजेश कुमार रहे.

Advertisement

क्या बोले कैलाशचंद?

कैलाशचंद ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि वह वार्ड 12 के वोटर हैं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें पास के वार्ड 13 से मैदान में उतारा था.

उन्होंने कहा, 'मुझे एक वोट मिला. मेरा वोट वार्ड 12 में है. मुझे वार्ड 13 से मैदान में उतारा गया था. उस वार्ड के किसी व्यक्ति ने मुझे वोट दिया है.'

Advertisement

यह भी पढ़ेंः राजस्थान निकाय चुनाव नतीजे, वंसुधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में बीजेपी को झटका, कांग्रेस का दबदबा

लक्ष्मण कोली को परिवार का भी नहीं मिला वोट

सैपऊ के वार्ड 19 में लक्ष्मण कोली को अपने परिवार का भी वोट नहीं मिला. क्योंकि बताया जा रहा है कि उनके परिवार के कुछ सदस्य, जिनमें पत्नी, बेटा और बहू शामिल हैं, सभी इसी वार्ड के मतदाता हैं.

हालांकि, परिवार के सदस्यों ने किसे मतदान किया, यह पूरी तरह गोपनीय है. इसलिए यह कहना भी सही नहीं होगा कि परिवार के किसी सदस्य ने उन्हें वोट नहीं दिया. 

309 शहरी निकायों में हुए थे चुनाव

राजस्थान में 309 शहरी निकायों में चुनाव हुए थे. सोमवार को इसके नतीजे सामने आए. पार्षद के 10 हजार से ज्यादा पदों के लिए चुनाव हुए थे. कैलाशचंद का नतीजा इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि राज्य में बीजेपी की ही सरकार है. इसके बावजूद उन्हें बस एक ही वोट मिला.

Advertisement

वहीं, परबतसर नगरपालिका में 25 वार्ड हैं. कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर साधारण बहुमत हासिल किया, जबकि BJP ने 12 वार्ड जीते.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान निकाय चुनाव में AAP की दमदार एंट्री, 60 वार्डों वाले इस शहर में 31 पार्षद जीते

Advertisement

Topics mentioned in this article
Rajasthan Bjp
Rajasthan Local Body Election
Rajasthan ULB Election Results
BJP
Rajasthan News