दिल्‍ली में बारिश, हिमाचल-उत्‍तराखंड में बर्फबारी... मार्च में क्‍यों बिगड़ रहा मौसम? पढ़ लें IMD का अलर्ट

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड, हिमाचल, मेघालय समेत कई राज्‍यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली एनसीआर में मार्च माह में अप्रत्याशित बारिश और ठंडी हवा के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है
  • IMD के अनुसार दिल्ली NCR में अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहेंगे, तापमान 16 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा
  • पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हिमाचल और उत्तराखंड में तेज़ हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

दिल्‍ली एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. आज सुबह से ही दिल्‍ली एनसीआर में बारिश हो रही है. मार्च के महीने में ऐसे मौसम की उम्‍मीद शायद ही किसी ने की होगी. बारिश के साथ ठंडी हवा ने मौसम और सुहावना बना दिया है. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को पूरे दिन बारिश होने का अनुमान है. न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है. अगले कुछ दिनों तक भी दिल्‍ली एनसीआर में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने का अनुमान है. वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्‍तराखंड समेत कई राज्‍यों के लिए अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है.  

मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिल्‍ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक चिलचिलाती धूप लोगों को नहीं सताएगी. 24 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने को अनुमान है. दिल्‍ली एनसीआर में अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और हवा भी साफ हुई है. फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है, जिससे लोगों को प्रदूषण और गर्मी दोनों से राहत मिलती रहेगी.

असम, मेघायल में भारी बारिश, IMD का अलर्ट 

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए कुछ राज्‍यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है, क्‍योंकि यहां बारिश और तूफान का अलर्ट है.पूर्वोत्तर भारत में 26 मार्च तक छिटपुट गरज-चमक, तेज़ हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना बनी रहेगी. विशेष रूप से 22 और 24 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है. इस अवधि में स्थानीय स्तर पर जलभराव, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं से नुकसान की आशंका है. कोंकण-गोवा में 22–23 मार्च के दौरान, तथा 22–24 मार्च के बीच केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है, जिससे परेशानी बढ़ सकती है.

हिमाचल-उत्‍तराखंड में चल रहीं 50KM की रफ्तार से हवा 
 

मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ गरज-चमक और 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा, 26 मार्च से एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है. आने वाले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम (दिन का) तापमान 4–7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. 

Advertisement

आंधी-तूफान, बारिश... बीते 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम 
 

असम और मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में 7–11 सेमी तक भारी वर्षा दर्ज की गई. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, झारखंड और बिहार में ओलावृष्टि की खबरें मिलीं. अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, ओडिशा, झारखंड, बिहार, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में 30–50 किमी/घंटा की तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान आए. पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम और झारखंड में घना कोहरा भी देखा गया.

ये भी पढ़ें :- झारखंड में बेमौसम बारिश का कहर, फसलें बर्बाद और आम के मंजर झड़े

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम का मिजाज?


तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अधिकतम तापमान 35–37°C रहा. ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 35–38°C तक दर्ज हुआ. श्रीगंगानगर (राजस्थान) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.9°C पाया गया. कई राज्यों- विशेषकर बिहार, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा. वहीं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ भागों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज हुआ. उत्तरी भारत में 24 मार्च तक दिन का तापमान सामान्य से कम और उसके बाद सामान्य रहने की संभावना है, जबकि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें :- 'एक रात में सब खत्म हो गया', बिहार में बेमौसम बारिश का कहर, किसानों के सामने लाखों के कर्ज की चिंता

Featured Video Of The Day
Breaking News: कुछ देर में होर्मुज की नाकेबंदी शुरू, फिर छिड़ेगी मिडिल ईस्ट में जंग!
Topics mentioned in this article