दिल्ली में आज भी झमाझम बारिश, यूपी से राजस्थान तक मॉनसून लाया गुड न्यूज, मुंबई में आफत

Weather Today: मॉनसून पूरे देश में एक्टिव हो चुका है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट है. आज से 4 दिनों तक दिल्ली में मॉनसूनी बरसात हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rain Alert in DElhi NCR Weather Today
PTI
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं, मॉनसून सक्रिय हो चुका है.
  • मॉनसून अब पूरे देश को अपने आगोश में ले चुका है. हिमाचल, उत्तराखंड में भी बारिश हो रही है.
  • मॉनसून से मुंबई में भारी बारिश हो रही है. अंधेरी, विले पार्ले, बांद्रा समेत कई इलाकों में जलभराव आफत बना है.
नई दिल्ली:

Delhi Weather: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे देश में अब मॉनसून पहुंच चुका है. दिल्ली एनसीआर में गुरुवार सुबह तेज आंधी और बारिश के बाद आज भी बारिश के आसार है. दिल्ली में अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं. नोएडा, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी में भी ऐसे ही बारिश की दस्तक है. पहाड़ी इलाकों में भी मॉनसून अब बारिश ला रहा है. हिमाचल में मनाली, शिमला में भी पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं. 

राजस्थान में आंधी, बारिश

मौसम विभाग ने राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है. पूर्वी राजस्थान में 3-4 जुलाई को कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी आंधी के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. मॉनसून की सक्रियता के साथ यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट है.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दी, 5 दिन झूम के बारिश होगी, NCR में बदला मौसम का मिजाज

मॉनसून पूरे देश में हावी

मॉनसून की बारिश की बात करें तो अब अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, हरियाणा और पंजाब, और राजस्थान के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं. यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में अगले 2-3 दिन ऐसे ही बारिश के आसार बने हुए हैं. 

Advertisement

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड में 3 से 5 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. चमोली, पिथौरागढ़ से लेकर हल्द्वानी, देहरादून तक मॉनसून की बारिश राहत लाने वाली है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख रीजन में भी कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय हो चुका है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - मॉनसून की यूपी में एंट्री, दिल्ली भी दूर नहीं, पंजाब-हरियाणा से उत्तराखंड-हिमाचल तक झमाझम बारिश का IMD अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश

मुंबई में मॉनसून घनघोर बारिश ला रहा है. अंधेरी इलाके में रातभर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते अंधेरी के पूर्व और पश्चिम हिस्से को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया गया है.साकीनाका की हालिया घटना के बाद मुंबई महानगरपालिका सतर्क हो गई है और एहतियात के तौर पर मौके पर बीएमसी कर्मचारियों की तैनाती की गई है.लगातार हो रही तेज बारिश के कारण अंधेरी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. वहीं, मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.
 

Featured Video Of The Day
चंदा चोरों पर चलेगा बुलडोजर! योगी सरकार की तैयारी क्या है?
Topics mentioned in this article
Rain Alert In Delhi Ncr
Monsoon Update
Weather Today
Today Weather
Delhi Weather