दिल्ली NCR में फिर पलटेगा मौसम, 3 दिन झमाझम बारिश के आसार, जानें यूपी, बिहार से पंजाब तक मौसम का हाल

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में दो दिन बारिश और बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से मौसम बदलेगा. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi Weather News
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली एनसीआर में फिर तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
  • 30 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और घना कोहरा रहने के साथ शीतलहर का असर जारी रहेगा
  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्रों में 31 जनवरी से बर्फबारी और बारिश का नया दौर शुरू होने का अनुमान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में बारिश के दो दौर के बाद सर्दी बढ़ गई है. आसमान में छाए बादलों के बीच सुबह और शाम के वक्त सर्दी बढ़ गई है. शीत लहर के कारण गलन और कंपकंपाहट बढ़ गई है. 30 जनवरी को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ धुंध बने रहने के आसार हैं. जबकि 31 जनवरी से मौसम फिर पलटने वाला है और 3 दिन बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में अभी मौसम खुलने के आसार नहीं है.  ये 23 जनवरी और 27 जनवरी के बाद तीसरा मौका होगा, जब दिल्ली एनसीआर में बरसात आएगी. इन दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि एक फरवरी से ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. 

31 जनवरी से तीन दिन बारिश के संकेत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 जनवरी की दोपहर से घने बादल छाएंगे. कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा. बिजली कड़कने, बादल गरजने के साथ सुबह से शाम तक दो-तीन बार बारिश का दौर देखने को मिलेगा. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.ऐसा ही मौसम 1 फरवरी को बजट के दिन भी देखने को मिलेगी और गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है. साथ ही तेज हवाएं भी इस दौरान चलेंगी.

उत्तर भारत में मौसम का हाल

  • 1-2 फरवरी को दिल्ली, यूपी में बारिश की प्रबल संभावना हैं.
  • 1-2 फरवरी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना
  • 31 जनवरी को कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश
  • 1-2 फरवरी को उत्तराखंड में गरज चमक के साथ बिजली बारिश गिरने और बर्फबारी की चेतावनी
  • 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार

Delhi Rain Alert

ये भी पढ़ें- बारिश-बर्फबारी से हिमाचल बेहाल, 885 सड़कें बंद, बिजली-पानी का भी संकट

हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ का असर 31 जनवरी से 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का नया झोंका आने का अनुमान है. इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिलेगी. 31 जनवरी को भी उत्तर भारत में घना कोहरा परेशान कर सकता है. 

Weather News

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो अभी 1-2 फरवरी तक सर्दी में ज्यादा कमी आने के आसार नहीं है. बारिश और तेज हवाओं के कारण शीत लहर का असर बना रहेगा. सुबह के वक्त गलन भी महसूस होगी. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में 31 जनवरी से 1-2 फरवरी तक कोहरा छाने की संभावना और शीत लहर चलने के आसार जताए गए हैं. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में भी मछुआरों को 29 से 3 फरवरी तक उन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है.

राजस्थान में कल से बारिश का अनुमान

 नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. 31 जनवरी को राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. एक और दो फरवरी को भी उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में आकाशीय बिजली के साथ कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. इस बीच राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली NCR में फिर बारिश आएगी, 10 दिनों में तीसरी बार बरसेंगे बदरा, जानें 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
 

Featured Video Of The Day
Uttarakhand Crime News: मामूली विवाद को लेकर सास का मर्डर! दिल दहला देगा वीडियोBreaking | NDTV India