परिवार में कोई पुरुष नहीं बचा! फौजी का शव लाते हुए हादसे में बेटा-भाई-भतीजा की मौत, रोते-रोते पत्नी-बेटी बेसुध

सेना के एक जवान की मौत के बाद उसके पार्थिव शरीर को ले जा रही एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे की शिकार हो गई. इस हादसे एंबुलेंस में उनके बेटे, भाई, भतीजे और एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में जवान
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और ट्रक में हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई.
  • हादसे में सुबेदार सत्यवान सिंह के बेटे गौरव, भाई राम समुझ सिंह और भतीजे राजन की भी मौत हुई है.
  • सत्यवान सिंह की चंडीगढ़ में मौत हुई थी, जिसके बाद उनके परिजन शव एंबुलेंस से लेकर देवरिया लौट रहे थे.
देवरिया/सुल्तानपुर:

रविवार सुबह-सुबह यूपी के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जो हादसा हुआ, उसने देवरिया के गांव को चीत्कार में डूबो दिया. चंडीगढ़ से सुबेदार का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया आ रही एंबुलेंस ने ट्रक में तेज टक्कर मारी, इस टक्कर में एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों की पहचान सुबेदार सत्यवान सिंह के पुत्र गौरव कुमार, भाई राम समुझ सिंह और भतीजे राजन की मौत हो गई. इस हादसे के बाद फौजी सत्यवान सिंह के परिवार में अब कोई पुरुष नहीं बचा है. फौजी के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी बची है. जिसका इस हादसे के बाद रोते-रोते हालत बेसुध हो गई है. 

किडनी की बीमारी से हुई थी फौजी सत्यवान सिंह की मौत

सत्यवान सिंह मूल रूप से देवरिया के रूद्रपुर थाना क्षेत्र के गलिया दुधैला गांव के रहने वाले थे. उन्हें किडनी की बीमारी थी. बीते दिनों हालत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जिसके बाद उनके परिवार के लोग सेना के एंबुलेंस शव लेकर देवरिया वापस आ रहे थे.

सत्यवान सिंह की फाइल फोटो.

पूर्वांचल एक्प्रेसवे के माइल स्टोन 79 के पास हुआ हादसा

बताया गया कि एंबुलेंस में शव के साथ सत्यवान का बेटा, भाई और भतीजा सवार था. जबकि पीछे एक दूसरी गाड़ी में उनकी पत्नी और बेटी थी. हादसा सुबह-सुबह हुआ. हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. मिली जानकारी के अनुसार घटना पूर्वांचल एक्प्रेसवे के माइल स्टोन 79 के पास हुआ है.

बेटा, भाई-भतीजा के साथ एंबुलेंस चालक की भी मौत

हादसे में एंबुलेंस चालक जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस के ड्राइवर और उसके साथ अगली सीट पर बेटे फौजी के बेटे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि भाई और भतीजे की मौत इलाज के दौरान हुई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहीद के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ थाने में रखा गया है.

Advertisement

सुल्तानपुर एसपी ने क्या कुछ बताया?

सुल्तानपुर एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार सूबेदार सत्यवान फौजी की चंडीगढ़ में मौत हो गई थी. जिसके बाद उनका बेटा और परिवार के सदस्य पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रहे थे. इसी दौरान सुल्तानपुर जिले में यह हादसा हुआ. इस हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई.

सत्यवान सिंह के देवरिया स्थित घर पर जुटी लोगों की भारी भीड़.

घर पर मची चीख-पुकार 

हादसे की खबर मिलते ही रुद्रपुर स्थित मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदारों और ग्रामीणों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. घरों के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई है. लोगों का कहना था एक शव लाने गए चार और लोगों की मौत हो गई.

Advertisement

फौजी के भाई डाक विभाग में, भतीजा पंचायत में सभासद था

फौजी के भाई राम समुझ सिंह तरसारा डाकघर में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे. जबकि उनका भतीजा राजन नगर पंचायत में सभासद था. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतकों के घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. पूरे रुद्रपुर क्षेत्र में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें - पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, फौजी की डेडबॉडी लेकर आ रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे सहित 4 की मौत

Featured Video Of The Day
अल हमामी ने पीछे से किया था अटैक! पीड़ित से नेतन्याहू ने की वीडियो कॉल पर बात

Topics mentioned in this article
Purvanchal Expressway
Purvanchal Expressway Accident
Purvanchal Expressway Accident News
Purvanchal Expressway Accident 4 Death
Ambulance Accident