भोलाथ में बुलडोजर राजनीति? सुखपाल खैरा के घर का हिस्सा तोड़ा गया, कांग्रेस विधायक बिफरे

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर पुलिस की ध्वस्तीकरण कार्रवाई के बाद पंजाब में सियासी घमासान भी तेज हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर गली का गेट JCB से तोड़ा गया
  • पुलिस ने इस कार्रवाई को प्रवर्तन कार्रवाई बताया जबकि समर्थकों ने इसे राजनीतिक बदले की भावना करार दिया
  • खैरा लगातार कानून व्यवस्था और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना करते रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कपूरथला:

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मुखर आलोचकों में शामिल भोलाथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा सोमवार सुबह अचानक एक बड़े पुलिस एक्शन की वजह से चर्चा में आ गए. कपूरथला जिले में स्थित उनके निवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और इलाके में सख़्त सुरक्षा व्यवस्था देखी गई.

गली का गेट ध्वस्त, पुलिस ने क्या बताया

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी खैरा के घर के पास पहुंचे. अधिकारियों ने इसे ‘प्रवर्तन कार्रवाई' करार दिया और उनके आवास से सटी गली में लगाया गया गेट JCB की मदद से तोड़ दिया. पूरी कार्रवाई सुरक्षा घेरे में की गई. कार्रवाई की खबर फैलते ही खैरा के समर्थक मौके पर पहुंच गए और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी शुरू कर दी. समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह कदम राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें : एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला के सिर में मारी गोली, तरनतारन में CCTV में कैद खौफनाक घटना

खैरा पहले भी सरकार पर लगाए चुके हैं दुरुपयोग के आरोप

खैरा लगातार कानून-व्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर AAP सरकार और मुख्यमंत्री मान की आलोचना करते रहे हैं. माना जा रहा है कि यह घटना कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव को और तेज़ कर सकती है.

‘बुलडोज़र राजनीति' पर फिर गर्मी, विपक्ष का हमला

इस कार्रवाई ने पंजाब में कथित ‘बुलडोजर राजनीति' की बहस को फिर हवा दे दी है. विपक्ष का कहना है कि प्रवर्तन की आड़ में चुनिंदा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और अब खैरा भी उसी तरीके की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया.
वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमृतसर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

ये भी पढ़ें : पंजाब के गुरदासपुर में सीमा चौकी पर मृत मिले दो पुलिसकर्मी, मामले की जांच जारी

बुलडोजर एक्शन के बीच खैरा–मजीठिया की बातचीत वायरल

शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने खैरा से हुई फोन बातचीत का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया. उन्होंने लिखा कि उन्होंने खैरा से पंजाब सरकार और पुलिस की “गुंडागर्दी” के बारे में जानकारी ली. मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस खुलेआम मनमानी कर रही है और पंचायत विभाग ने बिना किसी नोटिस के JCB से तोड़फोड़ शुरू कर दी. उन्होंने खैरा के साथ एकजुटता जताते हुए कार्रवाई की कड़ी निंदा की.

Advertisement

सरकारी हैंडल्स को टैग कर बढ़ाया सियासी दबाव

मजीठिया ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी पंजाब इकाई और पंजाब पुलिस के आधिकारिक हैंडल्स को टैग भी किया, जिससे विवाद और गहराता दिख रहा है.

Featured Video Of The Day
Delhi School Threat: Army Public School को ईमेल से मिली बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई | Breaking News