पंजाब के CM भगवंत मान करेंगे डॉ गुरप्रीत कौर से शादी, कल सिर्फ परिवार की मौजूदगी में होगा विवाह

पंजाब के CM भगवंत मान की शादी की रस्में घर में ही एक छोटे-से निजी समारोह में निभाई जाएंगी, और शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे. उनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. CM भगवंत मान गुरुवार, 7 जुलाई को चंडीगड़ में डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं.

गौरतलब है कि भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से छह साल पहले तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी और दोनों बच्चे अमेरिका में रहते हैं. कुछ ही माह पहले अपने पिता के मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण समारोह में दोनों बच्चों ने शिरकत की थी.

बताया गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की मां की ख्वाहिश थी कि वह अपना घर फिर बसाएं, और उनके लिए दुल्हन का चुनाव CM की मां और बहन ने ही किया है.

शादी की रस्में घर में ही एक छोटे-से निजी समारोह में निभाई जाएंगी, और शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे. उनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे.

VIDEO: पंजाब में भगवंत मान सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार

Featured Video Of The Day
ब्रज की होली के रंग... NDTV के संग... Banke Bihari की अनूठी होली पर सबसे बड़ा शो | Holi 2026
Topics mentioned in this article