राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस हफ्ते अपने गांव, सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान का करेंगी दौरा

अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने वाली प्रथम राष्ट्रपति होंगी. वह पांच मई को सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगी और उद्यान के अंदर पूरा दिन बिताएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
नई दिल्ली:

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने के बाद पहली बार इस हफ्ते ओडिशा के मयूरभंज जिला स्थित अपने गांव की यात्रा करेंगी और सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान भी जाएंगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
मुर्मू अपने गृह जिले की तीन दिवसीय यात्रा करेंगी और राइरंगपुर सब-डिवीजन स्थित अपने ससुराल (पक्ष के गांव) जाएंगी.

अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने वाली प्रथम राष्ट्रपति होंगी. वह पांच मई को सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगी और उद्यान के अंदर पूरा दिन बिताएंगी.

ये भी पढ़ें-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू विमान सुखोई 30- MKI में भरी उड़ान

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Lockdown in India: क्या देश में लगेगा फिर लॉकडाउन? सरकार का जवाब आ गया
Topics mentioned in this article