राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिन के दौरे पर शिमला पहुंचीं, शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया.
शिमला:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) अपने पांच दिन के दौरे पर शिमला पहुंच गई हैं. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया. कल्याणी हेलिपेड पर उतरने के बाद राष्ट्रपति अपने सरकारी निवास रिट्रीट पहुंचीं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. शहर में जहां से भी राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. 

शिमला में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. रिज व मालरोड पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है. 1200 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं. राष्ट्रपति ‌8 मई को दिल्ली लौटेंगी. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरान करेंगी. वे छह मई को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. वे सात मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी. 

राष्ट्रपति सात मई की शाम को गेयटी थियेटर जाएंगी. वे गेयटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. इसके बाद वे राजभवन में राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगी. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आठ मई को दिल्ली लौटे जाएंगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran War और Israel के दबाव की वजह से US Intelligence Official Joe Kent Resigned? Donald Trump हैरान