घर के स्विमिंग पूल में डूब गई गर्भवती पत्नी और 2 बेटियां, पति ने बताया हादसा, CCTV से खुलेगी सच्चाई

रिपोर्ट के मुताबिक, फरहत और उनकी बेटियां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार रात को पूल के पास गई थीं. कुछ मिनट बाद वे पूल में डूबी मिलीं. स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और वारंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेलंगाना के वारंगल में एक मां और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध हालात में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई.
  • मां फरहत और उनकी बेटियां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूल के पास गई थीं. कुछ मिनट बाद वे पूल में डूबी मिलीं.
  • फरहत के पति अजहरुद्दीन ने इसे दुर्घटना बताया, जबकि फरहत के पिता ने परिवार में झगड़े का आरोप लगाया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तेलंगाना के वारंगल में एक गर्भवती महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की स्विमिंग पूल में डूबने से संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मृतकों की पहचान 26 साल की फरहत और उनकी दो बेटियों 8 साल की उमेरा और 6 साल की आयशा के रूप में हुई है. परिवार के पास वारंगल-खम्मम राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक स्विमिंग पूल था. यह पूल पर्यटकों को किराए पर दिया जाता था और परिवार की आय का मुख्य स्रोत था. इसी स्‍वीमिंग पूल में कथित तौर पर डूबने से तीनों की मौत हो गई. 

रिपोर्ट के मुताबिक, फरहत और उनकी बेटियां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार रात को पूल के पास गई थीं. कुछ मिनट बाद वे पूल में डूबी मिलीं. स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और वारंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. 

ये भी पढ़ें: बिहार की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने तेलंगाना में की आत्महत्या, सोशल मीडिया मुलाकात के बाद हाल ही में हुई थी शादी

फरहत के पिता ने दर्ज कराई शिकायत

फरहत के पति अजहरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि यह एक दुर्घटना थी. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और बेटियां पूल में फिसल गईं और डूब गईं. हालांकि इस मामले में फरहत के पिता अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच बच्चों और फरहत की गर्भावस्था को लेकर लगातार झगड़े हो रहे थे. परिवार के सदस्यों का दावा है कि अजहरुद्दीन एक और बेटी नहीं चाहता था और फरहत पर गर्भपात कराने का दबाव डाल रहा था. 

Advertisement

फरहत के पिता ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी कई दिनों से दबाव में थी. हमें विश्वास नहीं है कि यह कोई दुर्घटना थी. 

ये भी पढ़ें: पति की मौत का सदमा बना काल, बच्‍चों की हत्‍या के बाद मां ने खुद भी दे दी जान

Advertisement

सभी पहलुओं की जांच में जुटी है पुलिस 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया, स्विमिंग पूल की जांच की और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांच के लिए ले जाए गए हैं और शवों को एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

एसआई श्रीनिवास ने कहा कि हमने महिला के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक एविडेंस का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अजहरुद्दीन से पूछताछ की जा रही है.  इस मामले में पुलिस ने साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया है. 

इस बीच पुन्नेलू गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पीड़ितों के परिजन इस घटना के बाद से ही शोक में हैं, जबकि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए परिवार के घर के पास पुलिस की तैनाती की गई है. 

Featured Video Of The Day
Iran युद्ध के बीच US में बड़ा भूचाल! रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ समेत 3 जनरलों को हटाया